back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काबुल में मिनीबस में बम ब्लास्ट, 4 की मौत

काबुल, 4 जून (आईएएनएस)। काबुल में एक मिनीबस को निशाना बनाकर किए गए एक बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इस सप्ताह अफगानिस्तान की राजधानी में इस तरह का ये तीसरा विस्फोट है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरमार्ज ने शुरूआती जानकारी का हवाला देते हुए गुरुवार देर रात संवाददाताओं से कहा, विस्फोट पुल ए सोखता इलाके में हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रवक्ता के हवाले से बताया कि इस दौरान एक सेडान में भी आग लग गई और काबुल पुलिस की एक अग्निशमन इकाई वहां भी काम कर रही है। इससे एक दिन पहले भी इसी जिले में एक और वाहन के बम विस्फोट में चार नागरिकों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल में मंगलवार को दो सार्वजनिक परिवहन बसों में हुए दोहरे विस्फोटों में आठ नागरिकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। तालिबान आतंकवादियों ने मंगलवार की घटना में शामिल होने से इनकार किया है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली धमाके केस में बड़ा खुलासा-आतंकी उमर का सनसनीखेज वीडियो सामने आया, जानिए वीडियो में क्या कहता दिखा उमर?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है। धमाके के मुख्य आरोपी और पुलवामा निवासी...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵