back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने वालों पर कसेगा शिकंजा

बागपत, 20 अप्रैल (हि.स.)। पंचायत चुनाव के बाद जिला प्रशासन अब कोरोना नियंत्रण में जुट गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी राजकमल यादव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करके व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कोरोना मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बागपत में कोविड-19 संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। जिसके चलते जनपद में मरीजों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा भी हुआ है। 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव का मतदान होने के बाद जिला प्रशासन ने अब अपना फोकस भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रित कर दिया है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने मंगलवार को जिला अस्पताल बागपत का निरीक्षण करके स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने डाॅक्टरों और कर्मचारियों को कोरोना मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को अच्छे से उपचार दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपद के लोगों से कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

Advertisementspot_img

Also Read:

शिव ठाकरे के घर में लगी आग, बिल्डिंग प्रबंधन की लापरवाही हुई उजागर बोले- 10 सेकंड तक तो कुछ समझा ही नहीं…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस फेम शिव ठाकरे मंगलवार की सुबह अपने घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग की घटना से पूरी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵