back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Corona Update – धीरे-धीरे कम होने लगे कोरोना मरीज, केवल 1175 नए केस दर्ज

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। UP Corona Cases -यूपी में कोरोना वायरस की गति मन्द पड़ने लगी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1,175 नए संक्रमित केस मिले हैं। इस दौरान 136 लोगों की मौत भी हुई है। शुक्रवार को 3,646 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। अब राज्य में कोरोना के 22,877 सक्रिय मामले बचे हैं। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटों में 1,175 मरीज पाए गए हैं। प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की इस संख्या में 24 अप्रैल को 38,055 मरीजों की पीक स्थिति के मुकाबले अब तक 97 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है। एक दिन में 3,18,714 सैंपल की जांच की गई है। अब तक कुल 5,07,23,809 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वैक्सीनेशन कराने को लेकर उन्होंने बताया कि सोमवार से महिलाओं के लिए स्पेशल वैक्सीन अभियान चलाया जाएगा। इन सेंटरों में केवल महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। अब तक 65 जिले ऐसे हैं जहां एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम हो गई और वहां कर्फ्यू में छूट दी गई है। प्रदेश में 30 अप्रैल को 3 लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के मुकाबले 35 दिन बाद शुक्रवार को 22,877 कोरोना केस ही एक्टिव हैं। अब तक 16 लाख 52 हजार लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। यूपी में रिकवरी दर 97.4 प्रतिशत हो गया है। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Coronavirus Prevention : कोरोना से बचाव के ये हैं 6 महत्वपूर्ण उपाय, जिन्हें अपनाना है बेहद जरूरी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कोरोना वायरस की महामारी ने देशभर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। इससे बचने के लिए...
spot_img

Latest Stories

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵