back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंबाइन मशीनों को बिना शर्त लखनपुर से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने की मिले अनुमति: किसान काउंसिल

जम्मू, 20 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू कश्मीर किसान काउंसिल के राज्य अध्यक्ष महंत राजेश बिट्टू ने मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि गेहूं की कटाई करने हेतु पड़ोसी राज्य पंजाब से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने वाली कंबाइन मशीनों को बिना शर्त अनुमति मिलनी चाहिए ताकि जम्मू कश्मीर के किसान समय पर अपनी फसल की कटाई करवा सकें। उन्होंने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लखनपुर प्रवेश द्वार पर कंबाइन मशीनों को आने की अनुमति नहीं मिल रही है जिस कारण किसानों को गेहूं की कटाई करवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दूसरा मौसम भी लगातार खराब हो रहा है। ऐसे में सरकार को किसानों के हित को देखते हुए जल्द से जल्द इस पर फैसला लेने की जरूरत है ताकि किसानों को संकट के इस दौर में नुकसान ना झेलना ना पड़े। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी कोरोना वैश्विक महामारी के चलते कंबाइन मशीनें समय पर नहीं पहुंची थीं जिस कारण किसान समय पर अपनी फसल की कटाई नहीं करवा सके थे। ऐसे में अब सरकार को जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है और प्राथमिकता के तौर पर इन मशीनों को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने फायर ब्रिगेड विभाग से अपील करते हुए कहा कि आग लगने के कारण किसानों की फसल को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए भी कदम उठाए जाने चाहिए तथा जब तक किसान गेहूं की कटाई का कार्य पूरा नहीं कर देते तब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में अस्थाई तौर पर फायर ब्रिगेड स्थापित किए जाने चाहिए। इस मौके पर उनके साथ सरपंच सुजीत चौधरी तथा गुरदीप सिंह सैनी भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलनवान

Advertisementspot_img

Also Read:

वनडे सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया पर ICC का एक्शन, स्लो ओवर रेट के कारण कटी 10% मैच फीस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵