back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना काल में होने वाले चुनावों में पांंच सौ लोगों की सभा का शांता कुमार ने किया स्‍वागत

आगे होने वाले चुनावाें में केवल टीवी पर हो चुनाव प्रचार, होगी करोडों की बचत पालमपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि कोरोना कहर भयंकर हो रहा है। दुर्भाग्य से मन्दिर और कुम्भ भी कोरोना का प्रसाद देते रहे। पांच प्रदेशों के चुनाव किसी को जीत मिलेगी और किसी को हार मिलेगी पर कोरोना का प्रसाद लगभग सभी को मिलेगा। मोदी और नडडा को बधाई। अब केवल 500 तक की सभा का निर्णय किया है। उन्होेंने कहा कि अगले साल मार्च में पांच राज्यों और दिसम्बर में दो प्रदेशों का चुनाव हैं। सरकार से एक निवेदन है यदि चुनाव टाल न सके तो एक बुनियादी बदल करे। चुनाव में रैलियां बिलकुल बन्द करे। सरकार सभी राजनैतिक दलों को प्रमुख टी.वी. चैनलों पर समय दिलावाये। नेता भाषण करें जनता घर पर सुने करोड़ों अरबों की बचत होगी और कोरोनो से भी बच जाएगें और भारत दुनिया को रास्ता दिखायेगा। उन्होने आगे कहा है कि एक आग्रहपूर्वक निवेदन आप सब दिन में कभी भी योग, व्यायाम या सैर करें कुछ भी न हो सके तो टी.वी. के सामने दरी बिछा कर एक घण्टा जोगिंग अवष्य करे। प्रतिदिन एक चमच च्यवनप्राश और चाय की जगह एक बार आयुष काढ़ा पीये। रात को सोने से पहले स्टीम भाप अवश्य लें। कोरोना आयेगा नही यदि आयेगा तो कुछ भी विगाड़े बिना चला जाएगा। मैं प्रतिदिन करता हूं इसीलिए दो बार दिल का ओपरेशन और 87 साल की आयु में भी प्रभु कृपा से कोरोना की चपेट से बच निकला। एक मित्र डाक्टर ने कहा था कि मेरा दूसरा जन्म हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में हुमायूं कबीर का ‘महागठबंधन’ दांव: लेफ्ट-कांग्रेस और ओवैसी को न्योता, 15 फरवरी तक का अल्टीमेटम!

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC से...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...