back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पति पत्नी और पंगा’ शो का रोमांचक फिनाले, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला बने विनर, फैंस बोले- ये असली कपल

सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फ़ारूकी द्वारा होस्ट किए गए शो के ग्रैंड फिनाले में रुबीना दिलैक- अभिनव शुक्ला ने कड़ी टक्कर दे रहे गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कलर्स टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का ग्रैंड फिनाले 16 नवंबर को सम्पन्न हुआ। फैंस की पसंदीदा टीवी जोड़ी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीज़न की ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे दर्शकों में जश्न का माहौल रहा।

सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फ़ारूकी द्वारा होस्ट किए गए शो के ग्रैंड फिनाले में रुबीना दिलैक- अभिनव शुक्ला ने कड़ी टक्कर दे रहे गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने इस सीज़न की ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी’ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

View this post on Instagram

जीत के बाद रुबिना-अभिनव खुशी से झूम उठे

विजेता घोषित होते ही अभिनव खुशी से झूम उठे और मंच पर भांगड़ा करने लगे, जबकि रुबीना मुस्कुराते हुए उन्हें निहारती रहीं। जीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जश्न मनाया। इसी दौरान अभिनव का रुबीना को दिया गया किस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस ने रुबीना-अभिनव की जीत पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी। किसी ने लिखा, “अभिनव सच में रुबीना के लिए लकी चार्म हैं,” तो वहीं कई फैंस ने उन्हें “वेल-डिज़र्व्ड विनर्स” और “बेस्ट कपल” बताया। शो में दोनों ने रिश्ते के उतार-चढ़ाव साझा करते हुए समझदारी से हर चुनौती का सामना किया।

रुबीना-अभिनव का संयुक्त बयान

अपनी जीत पर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ उनके लिए बेहद खास सफर रहा। उन्होंने कहा, “हम परफेक्ट कपल नहीं हैं, हमारी कमियाँ भी हैं। और हमने उन्हें दुनिया के सामने स्वीकार किया। यह ट्रॉफी दर्शकों के अपार प्यार का नतीजा है। हमारा मानना है कि प्यार परफेक्शन में नहीं, बल्कि मुश्किल दिनों में भी एक-दूसरे को चुनने में है।”

फिनाले में सब बने दूल्हा-दुल्हन

फिनाले एपिसोड में सभी जोड़ियाँ दूल्हा–दुल्हन की तरह सजीं और एक खास सेरेमनी में अपनी शादी की प्रतिज्ञाएँ दोबारा निभाईं। इस भावुक मौके पर कपल्स ने अपने रिश्तों के संघर्ष, सीख और आपसी भरोसे की कहानियाँ खुलकर साझा कीं, जिससे माहौल और भी दिल छू लेने वाला बन गया।

फिनाले में कई लोकप्रिय जोड़ियों शामिल

फिनाले में कई लोकप्रिय जोड़ियों ने शिरकत कर शो की चमक बढ़ा दी। इनमें स्वरा भास्कर-फहद अहमद, गीता फोगाट-पवन सिंह, अभिषेक कुमार-ईशा मल्होत्रा, सुदेश लहरी-ममता लहरी, हिना खान-रॉकी जायसवाल और अविका गौर-मिलिंद चंदवानी शामिल रहे। प्रत्येक जोड़ी ने मंच पर अपनी उपस्थिति से माहौल को और भी खास बना दिया।

शिमला में परिवार की मौजूदगी में शादी की

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की प्रेम कहानी दोस्तों से हुई मुलाकात से शुरू हुई, जो आगे चलकर गहरे रिश्ते में बदल गई। 2018 में दोनों ने शिमला में परिवार की मौजूदगी में शादी की। बिग बॉस 14 के दौरान रुबीना ने खुलासा किया था कि उनका रिश्ता एक दौर में टूटने की कगार पर पहुँच गया था, लेकिन शो में साथ बिताया समय ने उन्हें फिर करीब ला दिया। सितंबर 2023 में रुबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और दिसंबर 2023 में कपल ने जुड़वा बेटियों-जीवा और इधा-का स्वागत किया, जिससे उनका परिवार पूरा हो गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day: फिल्मों में आर्मी अफसर बने ये 5 सुपरस्टार, एक ने तो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सिनेमा में अभिनेता अक्सर पुलिस, वकील या फिर अलग-अलग पेशों के किरदार निभाते हैं, लेकिन आर्मी अफसर की...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵