back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु के वंडालूर चिड़ियाघर में 1 शेरनी की मौत, 9 कोरोना पॉजिटिव

चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। कोरोना महामारी ने इसानों के साथ-साथ जनावरों पर भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तमिमलनाडु के वंडालूर चिड़ियाघर के नाम से मशहूर अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क में एक शेरनी की जान ले ली है और नौ अन्य शेरों को संक्रमित कर दिया है। वंडालूर चिड़ियाघर ने एक बयान में कहा कि गुरुवार को शाम करीब 6.15 बजे शेरनी नीला की मौत हो गई। चिड़ियाघर के अनुसार, नीला बीमार थी और उसका तुरंत इलाज किया गया था। 26 मई को सफारी पार्क क्षेत्र के एनिमल हाउस -1 में पांच शेरों को भूख ना लगना और कभी-कभार खांसी दिखाई दी। जल्द ही इन-हाउस पशु चिकित्सा दल ने आवश्यक कार्रवाई की और 11 शेरों के रक्त के नमूने, नाक / मलाशय के सैंपल और मल के नमूने तमिलनाडु पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग संस्थान को टेस्ट के लिए भोपाल भेजे गए। संस्थान द्वारा प्रस्तुत प्रयोगशाला टेस्ट परिणामों के अनुसार, भेजे गए 11 में से नौ शेरों के नमूने कोविड पॉजिटिव मिले। वंडालूर चिड़ियाघर ने कहा, रिपोर्ट की दोबारा सही जांच के लिये नमूने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली और सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, हैदराबाद को भी भेजे गए हैं। चिड़ियाघर के अनुसार, पॉजिटिव सभी शेर चिकित्सा टीम द्वारा करीबी निगरानी में हैं और निर्धारित उपचार आहार पर हैं। इन पशु गृहों के सभी पशुपालकों और सहायकों को कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाया जाता है। शेरों के प्रत्येक समूह के लिए पशुपालकों का अलग-अलग सेट लगाया जाता है। चिड़ियाघर ने कहा कि क्षेत्र में आने वाले पशुपालकों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ के लिए पीपीई किट अनिवार्य है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Tamil Nadu Assembly Election 2026: कौन किसके साथ जाएगा? तमिलनाडु में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, जानिए पूरा सियासी खेला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य में अलग-अलग पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में...
spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵