back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संतों का जीवन गंगा की पावन धारा के समानः महन्त शांतानंद

हरिद्वार, 20 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब प्रांत के वीरों कला से आए महंत शांतानंद महाराज ने कहा कि संतों का जीवन गंगा की पावन धारा के समान होता है। गंगा की पावन धारा जिस तरह जीवनदायिनी होती है, वैसे ही गंगा की धारा के समान संतों का जीवन समाज को आध्यात्मिक ज्ञान देकर नया जीवन प्रदान करता है। वे मंगलवार को कनखल में ब्रह्मलीन गुरुदेव संत स्वामी श्वेरानंद महाराज की स्मृति में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। गुरु स्मृति समारोह का आयोजन श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन कनखल में आयोजित गया था । अखाड़ा के श्री महन्त महेश्वर दास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव उच्च कोटि के संत है। उन्होंने अपना जीवन समाज के कल्याण के लिए समर्पित किया और जनकल्याण की भावना से सारे कार्य किए। महन्त रघु मुनि ने कहा कि संतो ने हमेशा मानव कल्याण के लिए कार्य किया है। महंत दुर्गादास ने कहा कि संतों का जीवंत परमार्थ के लिए होता है। महन्त अद्वैतानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्री चंद महाराज ने समाज को एक नई दिशा दी। कोठरी निरंजन दास, महंत अमृत मुनि मानसा, कोठारी महंत दामोदर शरण दास, महंत भरत दास, महंत निर्मल दास, महंत दामोदर दास, अखाड़ा के महन्त व्यास मुनि आदि संत-महंत उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵