back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर 38 महिलाएं तमिलाडू से लौटीं दुमका

दुमका, 04 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर 38 महिलाएं सकुशल अपने गृह जिला तक पहुंची। महिलाओं ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं रानेश्वर प्रखंड की रहने वाली हैं। साथ ही शिकारीपाड़ा, दुमका और मसलिया प्रखंड की भी महिलाएं हैं। सभी महिलाएं तमिलनाडु राज्य के त्रिपुर जिले में कॉटन प्लस नाम की कंपनी में काम करती थी। फरवरी माह में ये सभी तमिलनाडु काम करने गयी थी। शुक्रवार को सभी महिलाएं ट्रेन के माध्यम धनबाद स्टेशन पहुंची। उन्हें अपने घर तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए उपायुक्त राजेश्वरी बी के निर्देश पर उन्हें लाने के लिए धनबाद स्टेशन बस भेजी गयी थी। साथ ही दंडाधिकारी को भी प्रतिनियुक्त किया गया था। बस से इंडोर स्टेडियम दुमका लाया गया। इस दौरान डीसी राजेश्वरी बी, एसडीओ महेश्वर महतो सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। सभी का स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा डाटा बेस तैयार किया गया। इसके उपरांत सभी का रैपिड एंटीजन टेस्ट(रैट) के माध्यम से कोरोना की जांच भी की गयी। डीसी राजेश्वरी बी ने सभी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने उनके कार्य के बारे में जाना। साथ ही कहा कि स्थिति सामान्य होने पर इन्हें इनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सभी को 7 दिनों तक हिजला स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। 7 दिन के बाद दोबारा इनकी कोविड-19 जांच की जाएगी। इस दौरान रिपोर्ट नेगेटिव होने पर इन्हें इनके घर भेजा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵