back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण होगा : मार्कस स्टोइनिस

चेन्नई,20 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि चेन्नई के मुश्किल विकेट पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण होगा। रिषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को चेन्नई में अपने चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। स्टोइनिस ने कहा,"मुंबई की टीम काफी संतुलित और बेहतरीन है, हमने उनके खिलाफ हाल ही में कई बार खेला है और हाँ, चेन्नई की धीमी पिच पर एक चुनौतीपूर्ण मैच होने जा रहा है। उन्हें वास्तव में एक संतुलित टीम मिली है और हम भी चुनौती के लिए तैयार हैं।" मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 में अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से उसे दो में जीत मिली है। दिल्ली और मुंबई फिलहाल अंक तालिका में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराया था जबकि मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵