back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरबाज खान के घर आई नई खुशियाँ! पिता बने एक्‍टर, अस्पताल पहुंचे कई सेलेब्स

बॉलीवुड एक्‍टर अरबाज खान करीब 22 साल बाद फिर से पिता बने हैं। उनकी पत्नी शूरा खान ने बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल खान परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान 22 साल बाद पिता बने हैं। उनकी पत्नी शूरा खान ने रविवार, 5 अक्टूबर को एक प्यारी बेटी को जन्म दिया। परिवार और करीबी दोस्तों में खुशियों का माहौल है। अरबाज और शूरा ने सोशल मीडिया पर भी इस खुशखबरी को साझा किया, जिससे फैंस भी उत्साहित हैं।

एक्‍टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने रविवार को अपने घर एक नन्हीं बेटी का स्वागत किया। शूरा के साथ यह अरबाज की पहली संतान है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें खान परिवार अस्पताल में शूरा से मिलने पहुंचे। सोहेल खान और अरबाज के बेटे अरहान को भी हॉस्पिटल के बाहर देखा गया।

शूरा खान ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने 5 अक्तूबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। शूरा को 4 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के बाहर अरबाज और उनके बेटे अरहान खान का वीडियो सामने आया, जिसमें एक्टर के चेहरे पर खुशियों की झलक साफ दिखाई दे रही है।

सलमान खान भी मुंबई पहुंचे

इसके अलावा, अरबाज के बेटे अरहान भी इस मौके पर काफी खुश नजर आए। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मुंबई पहुंच गए हैं ताकि अपने भाई और भाभी की खुशी में शामिल हो सकें। हालांकि, अभी तक अरबाज ने इस खुशखबरी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

अरबाज खान और शूरा की लव स्टोरी

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और शूरा खान ने दिसंबर 2023 में शादी की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अरबाज की शूरा से मुलाकात रवीना टंडन की फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। शूरा पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। दोनों ने कुछ समय तक डेटिंग की और 24 दिसंबर 2023 को शादी कर ली।

मलाइका अरोड़ा से की थी पहली शादी

कुछ समय पहले ही शूरा खान की गोद भराई की रस्म आयोजित की गई थी, जिसमें सलमान खान, सोहेल खान, निया शर्मा, रवि दुबे, सरगुन मेहता, जन्नत ज़ुबैर समेत कई अन्य सेलेब्स शामिल हुए थे। इससे पहले अरबाज खान की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा अरहान है। अरहान की उम्र 22 साल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin / उत्पत्ति : Hindu/Indian Rashi / राशि : Tula /तुला Lucky Gemstone / शुभ रत्न : पन्ना Numerology...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵