back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वनकर्मी संग मुखीया पति और पुत्र ने मारपीट करके वन पदार्थ पंजी रजिस्टर फाड़ा

बगहा,03मई(हि.स.)। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के मदनपुर वनक्षेत्र के रामपुर चेक पोस्ट पर कार्यरत वनकर्मी से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है । वनकर्मी द्वारा लौकरिया थाना को आवेदन देकर नयागांव रामपुर के मुखिया पति व पुत्र समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के मदनपुर वनक्षेत्र के रामपुर चेक नाका पर कार्यरत संविदा वनकर्मी धर्मेन्द्र गिरी ने लौकरिया थाना को आवेदन देकर वर्तमान मुखिया पति पर सरकारी कार्यं में बाधा,मारपीट सहित और भी कई संगीन आरोप लगाया है । लौकरिया थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार बुधवार के शाम लगभग 4.40 बजे धर्मेन्द्र गिरी रामपुर नाका पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था । उसी समय सिधाँव के तरफ से बालू लदा ट्रैक्टर आ रहा था। रोककर पूछताछ करने पर चालक जो कि वर्तमान मुखिया पुत्र धीरज बीन ने गाली देते हुए अपने पिता शेषनाथ बीन को फोन लगाकर अभद्र बात करने लगा। जिसके बाद मुखिया पति शेषनाथ बीन के द्वारा 20 समर्थको के साथ लाठी फरसा तलवार आदि के साथ नाका पर पहुंच कर उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते हुए ऑफिस में रखा हुआ वन पदार्थ पंजी रजिस्टर भी छीन लिया। वहीं मुखिया पुत्र जो ट्रैक्टर चला रहा था मौका पाकर बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगो के बीच बचाव करने के कारण मेरी जान बच सकी । इस सन्दर्भ में पूछे जाने पर मदनपुर वनक्षेत्र के प्रभारी वनक्षेत्र पदाधिकारी अवधेश प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि वुधवार की देर शाम वनकर्मी के साथ मारपीट गाली गलौज और रंगदारी की गई है । जिस पर लौकरिया थाना में आवेदन दे दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ लौकरिया थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना मिल रही है, मगर अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...