back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्ग : ग्राम बोरई में 10 एकड़ के पैरावट में लगी भीषण आग को आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा दल ने बुझाया

दुर्ग, 03 जून (हि. स.)। पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बोरई में 10 एकड़ के पैरावट में गुरुवार को भीषण आग लग गई थी I सूचना मिलते ही पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा के दल द्वारा घटनास्थल पहुंचकर आग को नियंत्रित किया गया तथा पैरावट से सटे दो घरों को भी इस आगजनी की घटना से बचाया गया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को आज सुबह 11:00 बजे फायर कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुलगांव के अंतर्गत ग्राम बोरई किसान धनुष राम साहू/कमल साहू के निवास स्थान पर रखें 10 एकड पैरावट में आग लगी है I इस पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात अग्निशमन दल को रवाना किया गया I वहां पहुंचकर 6 गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया और पैरावट से लगे हुए दो घरों में आग लगने को बचाया गया I आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है । अग्निशमन कर्मी एफ प्रवीण बारा, नागेश मारकंडे, पराग भोसले, मोहन राव , नगर सैनिक राजू लाल का सराहनीय योगदान रहा I किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए फायर कंट्रोल रूम कार्यालय नंबर 07882320120 पर संपर्क किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...