back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

₹1 करोड़ का घर लेना है? एक्सपर्ट ने बताया ‘गोल्डन रूल’: इतनी होनी चाहिए आपकी मिनिमम सैलरी, EMI का बोझ भी समझें

हर किसी का सपना होता है अपना खुद का बड़ा और सुंदर घर। लेकिन आज के समय में जब रियल एस्टेट की कीमतें आसमान छू रही हैं तब सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि 1 करोड़ का घर खरीदने आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपने सपनों का घर लेना आज के महंगाई भरे दौर में एक बड़ी चुनौती है, खासकर जब रियल एस्टेट की कीमतें आसमान छू रही हों। अगर आप ₹1 करोड़ का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसके लिए आपकी न्यूनतम सैलरी कितनी होनी चाहिए? इन्वेस्टमेंट बैंकर और बिज़नेस एजुकेटर सार्थक अहूजा ने इस सवाल का जवाब देते हुए चार ऐसे महत्वपूर्ण वित्तीय नियम (Financial Rules) बताए हैं, जो आपको यह तय करने में मदद करेंगे कि आपकी आय आपको कितना महंगा घर खरीदने की अनुमति देती है। 

1. सैलरी का ‘गोल्डन रूल’: 5 गुना सालाना आय

सार्थक अहूजा के अनुसार, घर खरीदने से पहले सबसे पहले अपनी सालाना आय और घर की कीमत का सही अनुपात तय करना चाहिए। ₹1 करोड़ का घर खरीदने के लिए आपकी सालाना घरेलू इनकम कम से कम ₹20 लाख होनी चाहिए। इसका मतलब है कि आपकी इनहैंड सैलरी (In-Hand Salary) लगभग ₹1.6 लाख से ₹1.7 लाख प्रति महीना होनी चाहिए।आप अधिकतम अपनी सालाना घरेलू इनकम का 5 गुना तक कीमत का घर खरीद सकते हैं।

 2. डाउन पेमेंट: जेब में होने चाहिए ₹20-30 लाख

लोन लेने से पहले आपके पास डाउन पेमेंट के रूप में पर्याप्त राशि होनी चाहिए। किसी भी प्रॉपर्टी के लिए आपको कुल कीमत की कम से कम 20% से 30% रकम अपने पास कैश या सेविंग्स के रूप में रखनी चाहिए।₹1 करोड़ के घर के लिए, आपके पास ₹20 लाख से ₹30 लाख तक का डाउन पेमेंट होना चाहिए। बाकी रकम के लिए लोन लिया जा सकता है, लेकिन वह घर के कुल मूल्य के 65% से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

3. EMI का बोझ: सैलरी का एक तिहाई ही रखें

अपनी वित्तीय सेहत को दुरुस्त रखने के लिए, EMI का बोझ कभी भी आय के एक तिहाई से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर आपकी इनहैंड सैलरी ₹1.6 लाख प्रति महीना है, तो आपकी मासिक EMI (किश्त) ज्यादा से ज्यादा ₹55,000 से ₹60,000 प्रति महीने से अधिक नहीं होनी चाहिए।

फायदा: इस सीमा से कम EMI रखने पर आपकी फाइनेंशियल हेल्थ पर बोझ नहीं पड़ेगा और आपके पास अन्य खर्चों (जैसे निवेश, इमरजेंसी फंड) के लिए पर्याप्त पैसा बचा रहेगा।

 4. लोन अवधि को रखें छोटा

ज्यादा लंबा लोन टेन्योर लेने से बचें। यह ब्याज के रूप में आपकी जेब से भारी रकम निकाल लेता है। कोशिश करें कि, आपका होम लोन 20 साल या उससे पहले खत्म हो जाए। लंबी अवधि (जैसे 30 साल) से बचें, क्योंकि इसमें आप मूलधन से लगभग दोगुना ब्याज भर देते हैं।इन नियमों का पालन करके, आप न केवल अपना घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं, बल्कि भविष्य के लिए अपनी वित्तीय स्थिरता भी सुनिश्चित कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle ने बड़े स्तर पर छंटनी (Oracle Layoff) करते हुए दुनिया भर में करीब 30 हजार...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵