back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

10 साल CM रहते हुए एक पैसा नहीं कमाया: अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और विजय नायर के बलिदान को याद किया

गुजरात के राजकोट में किसानों के एक कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने गुजरात सरकार पर किसानों और विरोधियों के खिलाफ झूठे मामले बनाने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के राजकोट में किसानों के एक कार्यक्रम में कहा कि वह और उनकी पार्टी के छह बड़े नेता देश के लिए जेल में महीनों रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि 10 साल मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने अपने लिए कोई पैसा नहीं कमाया। 

देश के लिए जेल गए ‘AAP’ के छह वरिष्ठ नेता

केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया, विजय नायर, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन सहित पार्टी के छह वरिष्ठ नेताओं का नाम लिया, जिन्हें दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाले के आरोपों में जेल जाना पड़ा। उन्होंने कहा, एफआईआर और जेल से डरने की जरूरत नहीं है। जेल में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं खुद भी जेल में रहा हूं। मनीष सिसोदिया हमारे डिप्टी सीएम रहे, उन्होंने लगभग ढाई साल जेल में बिताए। हम कई-कई महीने और कई-कई साल जेल में रहे, लेकिन अपने लिए नहीं, देश के लिए।

10 साल सीएम रहते हुए भी कोई पैसा नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी और पार्टी की वित्तीय स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनके और पार्टी के बैंक खातों में कोई नया पैसा नहीं आया। इन्होंने मेरे घर रेड मारी, लेकिन कोई नया पैसा नहीं मिला। 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री था, एक पैसा भी नहीं कमाया। हमारे पास कोई पैसा नहीं है। झूठे केस बनाकर हमें जेल में डाला गया, लेकिन हम देश के लिए लड़ रहे हैं। जेल से डरने की जरूरत नहीं है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए केजरीवाल ने कहा कि, उनका अपराध केवल यह था कि वे दिल्ली के लोगों के लिए आवाज उठाते थे। उन्होंने कहा, मैंने बच्चों के लिए स्कूल बनाए, लोगों के लिए मुफ्त इलाज और बिजली उपलब्ध कराई। 73 प्रतिशत लोगों को बिजली मुफ्त दी जाती थी। जितने अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए, उन्हें बाद में बंद कर दिया गया। मेरा कसूर केवल यह था कि मैं दिल्ली के लोगों की आवाज उठाता था।

गुजरात सरकार पर आरोप

केजरीवाल ने गुजरात सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में नकली शराब बनाने वालों और नशा बेचने वालों को नहीं पकड़ा जा रहा, बल्कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है। उनका आरोप था कि ये लोग भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में भाजपा सरकार गुजरात से विदा हो जाएगी और AAP सरकार बनने पर झूठे मामलों में फंसे लोगों को न्याय मिलेगा। 

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राज्य में शराब और नशा बेचने वाले लोग भाजपा से जुड़े होने की वजह से बख्शे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह गलती अपनी है कि भाजपा किसानों पर डंडे चलाती है, बच्चों को जेल में डालती है और चुनाव में कमल पर वोट डालने के लिए मजबूर करती है।भाजपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने गोपाल इटालिया पर जूता फेंकने की घटना का जिक्र किया। बता दे कि, गुजरात के जामनगर में आम आदमी पार्टी (AAP) की एक जनसभा के दौरान बड़ा राजनीतिक बवाल हो गया था जब आप के नेता गोपाल इतालिया मंच से भाषण दे रहे थे, तभी दर्शक दीर्घा से किसी व्यक्ति ने उन पर जूता फेंक दिया। हालांकि, फेंका गया जूता इतालिया को नहीं लगा, लेकिन इस घटना से सभा में तुरंत अफरा-तफरी मच गई।मौके पर मौजूद AAP कार्यकर्ताओं ने तुरंत हमलावर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हमलावर को AAP कार्यकर्ताओं से छुड़ाया और उसे हिरासत में ले लिया।पुलिस जांच में हमलावर की पहचान छत्रपाल सिंह जडेजा नामक एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में हुई।

इस हमले को लेकर ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात पहुँचकर तीखी प्रतिक्रिया दी और भाजपा-कांग्रेस गठबंधन का आरोप लगाया।केजरीवाल ने कहा कि इस हमले से स्पष्ट हो जाता है कि आज भाजपा और कांग्रेस मिलकर AAP के खिलाफ काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर ये दोनों पार्टियां घबराई हुई हैं। हमले का उद्देश्य आप को डराना और उनकी रैलियों/जनसभाओं को अस्थिर करना है। केजरीवाल ने कहा कि आप डरने-डराने वालों से नहीं डरेगी, और उनके नेता तथा कार्यकर्ता हर हाल में मैदान में रहेंगे और जनता के बीच अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सियासी संग्राम: BJP पर जमकर बरसी AAP, बोली-डर के साए में राजधानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने राजधानी में बढ़ते...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...