back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेहरान की तेल रिफाइनरी में लगी आग पर अभी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है (लीड 1)

तेहरान, 3 जून (आईएएनएस)। राजधानी तेहरान के दक्षिण में स्थित शाहिद टोंडगूयन रिफाइनरी में आग लगने के एक दिन बाद गुरुवार को भी पूरी तरह से आग नहीं बुझी है। डीपीए न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी राजधानी शहर के कई हिस्सों में धुएं के बड़े बादल फिर से देखे जा सकते हैं। बुधवार शाम को बताया गया था कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रवक्ता शकर खफेई ने राज्य प्रसारक को बताया कि इसका 95 प्रतिशत हिस्सा पहले ही जल चुका है। दमकलकर्मी और बचावकर्मी अगले कुछ घंटों में इसे साफ करना शुरू कर सकते हैं। खफेई ने दोहराया कि आग में कोई मरा या घायल नहीं हुआ है, और घटना के कारण और नुकसान की सीमा की जांच आग बुझाने के काम के बाद की जाएगी। अब तक, यह माना जा रहा है कि तकनीकी त्रुटि के कारण हादसा हुआ है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि योजना के मुताबिक संयंत्र को जल्द से जल्द फिर से चालू कर दिया जाएगा। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...