back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की शिवराज सरकार की तैयारी केवल कागजी दावा: कमलनाथ

भोपाल, 3 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दूसरी लहर की भयावहता को देखने के बाद भी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारी अपर्याप्त है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता सिर्फ भगवान भरोसे है। कमलनाथ ने गुरुवार को अपने बयान में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शिवराज सरकार से रोज गुहार कर रही है कि कोरोना की दूसरी लहर में जो दर्दनाक हालात हमने प्रदेश के देखे है, लोगों को इलाज-बेड-अस्पताल-ऑक्सीजन-जीवन रक्षक दवाइयों-वेंटीलेटर के लिये भटकते व तड़पते देखा है, हजारों लोगों की जान इनके अभाव में गयी है, अब उससे सबक़ लेते हुए तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को युद्ध स्तर पर दुरुस्त कर, इससे बचने के पर्याप्त इंतज़ाम किये जाये। लेकिन जो वास्तविकता व प्रदेश की स्थिति सामने आ रही है वो बेहद चिंताजनक है ? कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के 52 जिलो में से सिर्फ़ 20 जिला अस्पतालों में ही बच्चों का आईसीयू, पूरे प्रदेश में बच्चों के लिये आवश्यक सुविधाओं वाली सिर्फ़ एक एम्बुलेंस, बच्चों के लिये सिर्फ़ 2418 बेड? ये कैसी तैयारी? कागजी दावा तो शिवराज सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने का रोज कर रही है लेकिन यह है मैदानी स्थिति व वास्तविकता? प्रदेश की जनता सिर्फ़ भगवान भरोसे है? हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...