back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चार दिवसीय चैती छठ पूजा सम्पन्न, उगते भुवन भास्कर को दिया व्रतियो ने अर्घ्य

आरा,19 अप्रैल(हि.स.)।लोक गीतों और उगते हुए सूर्य की रौशनी के बीच सोमवार की सुबह उदीयमान भुवन भाष्कर भगवान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ आस्था और विश्वास का महापर्व छठ सम्पन्न हो गया। चार दिवसीय चैती छठ को लेकर भोजपुर जिले के छठ व्रतियों में खासा उत्साह रहा। इस वर्ष चैती छठ का नजारा पूरी तरह बदला हुआ था और वैश्वीक महामारी कोविड-19 को ले छठ व्रतियों ने छठ की पूजा अपने अपने घरों में ही की। छठी मइया के गीतों की गूंज के बीच गल्ली और मुहल्लों में छठ पूजा की धूम देखी गई।श्रद्धालुओ ने गलियों को सजाया, मुहल्लों की साफ सफाई की और घरो पर ही चैती छठ पूजा का आयोजन किया।अक्सर भोजपुर जिले में गांव से लेकर शहर तक के नदियों,तालाबो,आहर,पोखर और पइन किनारे बने घाटो पर छठ पर्व को लेकर उमड़ने वाली भारी भीड़ इस बार नही देखी गई। नदियों,तालाबो, आहर, पोखर और पइन पर छठ पूजा करने वाले व्रतियों की संख्या बहुत कम रही।कोरोना को लेकर छठ व्रती भी सावधान रहें और इस वर्ष के चैती छठ पूजा का आयोजन धूम धाम से अपने अपने घरों पर ही किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...