back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

’20 हजार वोट काटने का निर्देश’ घोसी उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, चुनाव आयोग और BJP पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर जल्द उपचुनाव होना है। इससे पहले ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है कि वहां बीजेपी की ओर से वोट काटने की साजिश की जा रही है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर जल्द उपचुनाव होना है। इससे पहले ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है कि वहां बीजेपी की ओर से वोट काटने की साजिश की जा रही है। उन्होंने एसआईआर मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।

“हर विधानसभा में 20 हजार वोट काटने के आदेश’

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, घोसी उपचुनाव से पहले 20000 वोट हटाए जा रहे हैं मऊ और सदर विधानसभा में हजारों वोट पहले ही कटे कई गांवों में अब तक BLO का कोई पता नहीं उन्होंने कहा, “बीजेपी ने उपचुनाव जीतने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

“SIR बहाना है, लोकतंत्र खत्म करने की तैयारी”

अखिलेश ने BJP और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए संविधान को कमजोर करने की कोशिश वोट डालने का अधिकार छीना जा रहा मतदाताओं का डिजिटल डेटा इकट्ठा किया जा रहा उनके मुताबिक सरकारी रिकॉर्ड कहता है फॉर्म बांटे जा चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। आरक्षण और पहचान छीनने की साजिश अखिलेश यादव ने कहा, SIR के नाम पर आरक्षण पर वार किया जा रहा।

मतदाताओं पर दबाव बन रहा

कंपनियों की मदद से डेटा जुटाया जा रहा अखिलेश बोले,“बीजेपी संसाधन वाली पार्टी है, ये बूथ-बूथ की डिज़िटल जानकारी निकाल रहे हैं। चुनाव आयोग पर तीखा हमला अखिलेश ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी उंगली उठाई चुनाव आयोग के हाथ खून से सने हैं। बंगाल चुनाव का उदाहरण दिया कहा कि सफाई कर्मचारियों को भी SIR में लगाया जा रहा CCTV से वोट का पता लगाया जा रहा इसलिए CCTV नहीं दी जाती उन्होंने आरोप लगाया उपचुनाव में भी वही हुआ जो बीजेपी चाहती थी। SIR पर बढ़ती सियासी टकराहट विपक्ष कह रहा मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतंत्र पर हमला वहीं सरकार का तर्क फर्जी मतदाताओं को हटाने की प्रक्रिया घोसी उपचुनाव नजदीक है, इसलिए यह विवाद अब एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अब नहीं चलेगी टैक्सी की मनमानी: बुकिंग कैंसिल करने पर देना होगा तगड़ा जुर्माना, बिना रजिस्ट्रेशन टैक्सी चलाना नहीं होगा संभव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Uttar Pradesh सरकार ने Ola और Uber जैसी ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं को नियमों के दायरे में लाने की तैयारी शुरू...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...