back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2022 में गंभीर बीमारी से गुज़रे तिलक वर्मा, बोले- ‘उस वक्त लगा क्रिकेट करियर खत्म, लेकिन अब वापसी…’

भारत की 2025 एशिया कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने हाल ही में अपने जीवन और करियर के सबसे कठिन दौर का खुलासा किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय टीम के टी20 फॉर्मेट के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी जीवनी से जुड़े बेहद कठिन दौर के बारे में बा की है। टीम इंडिया की 2025 एशिया कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तिलक वर्मा ने हाल ही में अपने करियर और सबसे कठिन सफर खुलासा किया है, जब उन्हें लगा था कि उनका क्रिकेट सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

22 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बताया कि 2022 में उन्हें रैबडोमायोलिसिस नाम की दुर्लभ बीमारी हो गई थी, जिसमें मांसपेशियां तेजी से कमजोर होकर टूटने लगती हैं। यह दौर उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण समय साबित हुआ।

तिलक वर्मा ने अपने बेहद कठिन दौर की बात की

तिलक वर्मा ने बताया कि यह दौर उनके लिए बेहद कठिन था, जब उन्हें अपनी फिटनेस के साथ-साथ करियर के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने मुंबई इंडियंस टीम और मालिक आकाश अंबानी का आभार जताया, जिन्होंने उनके इलाज और देखभाल में हर संभव सहयोग दिया।

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा पिछले कुछ वर्षों में एक अहम खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। उन्हें 2024 सीजन से पहले टीम ने रिटेन किया था, और टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टीम तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

तिलक वर्मा को किस बीमारी ने नुकसान पहुंचाया

तिलक वर्मा ने एक प्रोडकास्‍ट में बातचीत बताया कि, “आईपीएल के अपने पहले सीजन के बाद मुझे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हुईं। मैं फिट रहना चाहता था, लेकिन मुझे रैबडोमायोलिसिस नामक बीमारी हो गई, जिससे मेरी मांसपेशियां अत्यधिक थक गईं और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा।”

आकाश अंबानी ने जय शाह को दी जानकारी

तिलक वर्मा ने बताया कि, उन्होंने रेस्ट डे पर भी खुद को रोके बिना लगातार जिम में ट्रेनिंग की। लेकिन ओवरट्रेनिंग के कारण मांसपेशियों को पर्याप्त आराम नहीं मिला और हालत बिगड़ती चली गई। जब स्थिति गंभीर हुई, तो आकाश अंबानी ने तुरंत जय शाह को जानकारी दी और तिलक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर थोड़ी सी भी देरी होती, तो नतीजे बेहद गंभीर हो सकते थे।

एशिया कप 2025 में खेली यादगार पारी 

बता दें कि, तिलक वर्मा के करियर का सबसे यादगार पल वह रहा, जब उन्होंने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेली। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ भारत को खिताबी जीत दिलाई, बल्कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में एक स्थायी जगह भी दिला दी।

अब T20 सीरीज़ में आएंगे नजर

अब तिलक वर्मा भारत की आगामी 5 मैचों की T20 सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। इस सीरीज़ में उनके साथ जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी टीम का हिस्सा होंगे। तिलक की कहानी केवल उनकी क्रिकेट प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, साहस और चुनौतियों से लड़ने की अटूट भावना की मिसाल भी पेश करती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵