back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पर केस दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस ने कंसा तंज

सुरभि सिन्हा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाले फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ हाल ही में कोविड-19 के नियमों का उललंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार की शाम टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जिम से लौट रहे थे। इस दौरान दोनों मुंबई के बांद्रा स्थित बैंडस्टेंड के चक्कर लगाते नजर आये। तभी अचानक वहां मुंबई पुलिस पहुंची और उनकी गाड़ी रोक ली। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है लेकिन टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इसके बावजूद बिना किसी कारण शाम तक बांद्रा बैंडस्टैंड के पास मौजूद थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफी मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद गुरुवार को मुंबई पुलिस ने दोनों एक्टर्स का बिना नाम लिए तंज कैसा है। मुंबई पुलिस ने दोनों एक्टर्स की कुछ फिल्मों का नाम लेते हुए ट्वीट कर लिखा-‘कोरोना से देश ‘वॉर’ लड़ रहा है, ऐसे में सड़क पर ‘मलंग’ कर रहे दो एक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आप सभी मुंबईकर से अनुरोध है कि बेवजह सड़क पर ‘हीरोपंती’ ना दिखायें!’ रिपोर्ट्स के अनुसार कार में दिशा आगे वाली सीट पर बैठी थीं और टाइगर पीछे सीट पर थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें मुंबई पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने उनका आधार कार्ड, लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। पुलिस ने पूछताछ और बाकी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद दोनों को जाने दिया। बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान लोगों को बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵