back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंगला आरती के बाद खोले गए आनंदेश्वर मन्दिर के कपाट, भक्तों ने लगाए जयकारे

कानपुर, 03 जून (हि.स.)। कोरोना काल में लागू किए गए आंशिक कर्फ्यू को जून माह की पहली तारीख से खोल दिया गया है। तो वहीं शनिवार व रविवार की बंदी अभी लागू है। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की कम संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने रियायत दे दी है। तो वहीं कोरोना काल में मिली छूट केे बाद से कानपुर के काशी कहे जाने वाले परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर दरबार को गुरुवार मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। ये जानकारी मन्दिर के महंत अरुण भारती ने दी है। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के परमट स्थित महादेव के मंदिर आनंदेश्वर के महंत अरुण भारती ने बताया कि मंदिर परिसर को भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। साथ ही सरकार के ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए मन्दिर परिसर में भक्तों को प्रवेश द्वार से भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि अगर शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता है तो भक्तों का गर्भ गृह में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। वहीं मंदिर के महंत ने बताया कि मन्दिर परिसर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ये नियम बनाए गए हैं कि बिना मास्क के वह गर्भ गृह में नहीं जा पाएंगे। न ही बाबा की शिवलिंग को छू पाएंगे। उनका कहना है कि मंदिर के कपाट शाम 5:30 बजे तक सभी भक्तों के लिए खुल रहेंगे। और शाम 06 बजे की संध्या आरती (भोग आरती) होने के साथ शयन आरती भी हो जाएगी जिसके बाद बाबा शयन की ओर चले जाएंगे व मंदिर के पट पूर्ण रूप से बंद कर दिये जाएंगे। मंदिर के महंत ने अपील भी की है कि मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को मास्क आदि लगाकर रहना चाहिए साथ ही समय-समय पर हाथ को भी धोना है। क्योंकि कोरोना पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोरोना गाइड लाइन का हमे पालन करना है। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...