back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025 Super 4: एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्‍लादेश को 41 रनों से दी मात

दुबई इंटरनेशल स्‍टेडियम में बुधवार को हुए मुकाबले में भारत ने बांग्‍लादेश को 41 रनों से मात देकर फाइनल में जगह पक्‍की कर ली है। टूर्नामेट में सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने दूसरी बार अर्धशतक लगाया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अभिषेक शर्मा की 75 रनों की धमाकेदार पारी और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी से टीम इंडिया का दबदबा दिखा। इस जीत से भारत ने खिताब की दावेदारी मजबूत की।

फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भारत 


बांग्लादेश के खिलाफ मिली इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। 24 सिंतबर यानी बुधवार को हुए मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया था। भारत ने बांग्लादेश के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन बांग्लादेश की टीम 127 रनों पर सिमट गई।

फाइलन की दूसरी टीम कौन 


एशिया कप 2025 के सुपर-4 में भारत की जीत के बाद अब समीकरण साफ हो गए हैं। भारत फाइनल में जगह बना चुका है, जबकि श्रीलंका बाहर हो गया है। दूसरी फाइनलिस्ट कौन होगी, यह गुरुवार यानी आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले से तय होगा। अब सबकी निगाहें उसी मैच पर टिकी हैं।

ऐसी रही बांग्लादेश की पारी


169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत लड़खड़ाती रही। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ही ओवर में तंजीद को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। हालांकि इसके बाद सैफ और परवेज ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन कुलदीप यादव ने आते ही परवेज को चलता कर साझेदारी तोड़ दी।

इसके बाद 10वें ओवर में अक्षर ने तौहीद को पलेलियन भेजा, इसके बाद वरुण और कुलदीप का जादू देखने को मिला और बांग्लादेश के बैक-टु-बैक विकेट गिरते गए। बांग्लादेश की टीम 127 रनों पर ही सिमट गई। कुलदीप को 3 तो बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 सफलता मिली।

ऐसे रही भारत की बैटिंग


पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया की शुरुआत धीमी रही और पहले ओवर में गिल व अभिषेक ने केवल 3 रन जोड़े। इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। अभिषेक सावधानी से खेलते रहे, जबकि चौथे ओवर में गिल ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए चौके-छक्कों की बरसात शुरू की। अभिषेक भी लय में आते नजर आए।

7 ओवर तक भारत का स्कोर मजबूत दिख रहा था, लेकिन इसी दौरान गिल 29 रन पर रिशाद की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। दूसरी ओर अभिषेक ने तूफानी अंदाज़ में सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। हालांकि 9वें ओवर में भारत को दूसरा झटका तब लगा जब शिवम दुबे महज़ 2 रन बनाकर आउट हो गए।

12वें ओवर भारत के लिए भारी साबित हुआ। पहले अभिषेक शर्मा 37 गेंद में 75 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके तुरंत बाद सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा भी महज़ 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, हार्दिक और अक्षर ने बेहतरीन साझेदारी निभाई और भारत का स्कोर 168 तक पहुंचाया।

अब समझें फाइनल का समीकरण


भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अब 28 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला फाइनल में प्रवेश के लिए निर्णायक होगा। इस मैच की विजेता टीम भारत के सामने खिताबी जंग लड़ेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...