back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025 सुपर-4 में आज होगी IND vs BAN के बीच बड़ी भिड़ंत, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

आज एशिया कप सुपर-4 में भारत और बांग्लादेश के बीच जोरदार मुकाबला होने वाला है। यह रोमांचक मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत से उतरेगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का चौथा मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगा, जबकि बांग्लादेश को अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए जीतना बेहद जरूरी है। 

भारत और बांग्लादेश दोनों ही अलग-अलग ग्रुप में थे। भारत ने पहले चरण में तीनों मैच जीतकर अपनी ताकत दिखाई, वहीं सुपर-4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी। दूसरी ओर बांग्लादेश ने पहले चरण में दो मैच जीते और सुपर-4 में श्रीलंका को हराकर क्वालिफाई किया है। दुबई की पिच की बात करें तो यहां गेंदबाजों के लिए अच्‍छा है, लेकिन बल्लेबाजों के लिए भी यहां रन बनाना आसान रहता है। ऐसे में दोनों टीमें अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती हैं, खासकर भारत जहां फाइनल की तैयारी जोरों पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों का हेड टू हेड रिकॉर्ड भी रोमांचक है, जो इस मुकाबले को और दिलचस्प बनाता है।

भारत ने ग्रुप स्टेज में किया था प्लेइंग 11 में बदलाव

ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में भारत ने ओमान के खिलाफ अपनी टीम में दो बदलाव किए थे। वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका मिला था। लेकिन जैसे ही सुपर-4 में कदम रखा, टीम ने रणनीति बदलते हुए वरुण और बुमराह को वापस अपनी प्लेइंग 11 में शामिल कर लिया, जिससे गेंदबाजी की ताकत फिर से बढ़ गई। यह बदलाव टीम की मैच विनिंग क्षमता को बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अभिषेक-शुभमन की जोड़ी से बढ़ा आत्मविश्वास

पिछले मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम की मजबूत शुरुआत की थी। अभिषेक की तेजतर्रार पारी ने टीम को बढ़त दिलाई। मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और संजू सैमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो मैच के लिए संतुलन बनाए रखते हैं। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक फिनिशर टीम को जीत दिलाने में सक्षम हैं, जबकि अक्षर पटेल भी कीमती रन बनाकर टीम का सहारा बन सकते हैं।

वरुण-कुलदीप की धाकड़ गेंदबाजी

वरुण चक्रवर्ती ने बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है और इसी बीच वे दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज भी बने। कुलदीप यादव ने भी जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है, खासकर शुरुआती दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतकर। टीम के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी से भारत का गेंदबाजी अटैक और भी मजबूत हो गया है। साथ ही, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने भी अच्‍छी गेंदबाजी कर टीम में अहम योगदान दिया है।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

हालांकि ग्रुप स्टेज में भारत ने दो बदलाव किए थे, लेकिन वह मैच ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं माना गया था। सुपर-4 के अहम मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी से टीम फिर से अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं होता है, तो टीम इंडिया अपनी जीतने वाली प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करेगी।

संभावित प्लेइंग 11 :

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

सैफ हसन, तंजिद हसन, लिटन दास (कप्तान और विकेट कीपर), तौहीद हिरदॉय, शमीम हुसैन, जेकर अली, मेहदी हसन, नासम अहमद, तस्कीन अहमद, शरफ़ुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

भारत vs बांग्लादेश T20 हेड टू हेड और दुबई पिच रिपोर्ट

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 17 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 16 बार जीत दर्ज की है जबकि बांग्लादेश को केवल एक बार जीत मिली है। इस सुपर-4 मुकाबले के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी और सूखी रहने की संभावना है, जो स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है।

पॉवरप्ले में बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का मौका मिलेगा, लेकिन आउटफील्ड थोड़ा धीमा नजर आ सकता है जैसा कि पाकिस्तान के खिलाफ हालिया मैच में देखा गया। टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करना बेहतर माना जा रहा है, हालांकि इतिहास बताता है कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 48 बार जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 52 बार जीत हासिल की है। टी20 इंटरनेशनल में दुबई स्टेडियम का सबसे बड़ा स्कोर 212 और सबसे छोटा 55 है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 145 रन रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs PAK मैच पर बड़ा संकेत: श्रीलंका के आग्रह के बाद PCB करेगा सरकार से बातचीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब टूटता नजर आ रहा है। पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵