back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कलयुगी बेटा: पिता ने प्यार पर लगाईं बन्दिस, बेटे ने उतारा मौत के घाट, खुलासा

-दोस्तों संग मिल बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा – पुलिस कातिल बेटे को गिरफ्तार कर किया खुलासा कौशाम्बी, 02 जून (हि.स.)। प्यार को पाने की सनक में एक बेटा पिता का कातिल बन बैठा। बुधवार को सैनी कोतवाली पुलिस ने कातिल बेटे व उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर जयप्रकाश हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारे बेटे की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के भडेहरी गांव के बाहर रक्त-रंजित लाश अधेड़ जय प्रकाश की लाश 15 मई की सुबह मिली। पुलिस ने जयप्रकाश की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को परिवार के लोगों ने अहम सुराग मिले। पुलिस ने जयप्रकाश के 21 वर्षीय बेटे संदीप को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछ-ताछ शुरू किया। लम्बी पूछ-ताछ में संदीप ने खुद की पिता की हत्या का जुर्म कबूल कर किया। संदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया, उसने अपने दोस्त पंकज, मूलचंद्र, व श्रवण के साथ मिलकर पिता जयप्रकाश की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की। पकड़े जाने के डर से लाश को चारों ने मिलकर गांव के बाहर नहर के पास फेंक दिया। संदीप का बहन की ननद से बात करना पिता को नापसंद पुलिस को दिए बयान में बकौल संदीप कुमार का बहन ज्ञानती की छोटी ननद सुषमा से प्रेम प्रपंच कई महीनों से चल रहा था। वह रात में छिपकर उससे बात करता था। यह बात पिता जयप्रकाश को नापसंद थी। जिसका वह विरोध करते थे। इतना ही नहीं उसके साथ मार पीट भी करते थे। उनका कहना था कि वह रिस्तेदारी की किसी लड़की को अपनी बहु नहीं बनाएंगे। कैसे दिया घटना को अंजाम संदीप ने पुलिस को बताया, वारदात की रात घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए। वह अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था। पिता ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे काफी फटकार लगाई। रात में शौच जाने को पिता ने संदीप को साथ चलने को कहा तो वह साथ हो लिया। नहर के पास उसने पिता पर पीछे से कुल्हाड़ी मार मौत की नींद सुला दिया। मुखबिर के जरिये पुलिस ने पकड़ा कातिल एएसपी समर बहादुर ने बताया, सैनी पुलिस को मुखबिर ख़ास के जरिये जानकारी मिली कि जयप्रकाश का कातिल उसके अपना करीबी हो सकता है। पूछ-ताछ में मृतक के बेटे संदीप ने अपने दोस्तों के संग हत्या कारित करने का जुर्म कबूल कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय कुमार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...