back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा स्कूल का चपरासी, मौत

धनबाद, 02 जून (हि. स.)। झरिया के जामाडोबा स्थित टाटा डीएवी स्कूल परिसर में बुधवार को पेड़ से आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से स्कूल के चपरासी फागु रजक की मौके पर ही मौत हो गई। फागु रजक को स्कूल के बाकी कर्मियों ने तुरंत टाटा के जामाडोबा अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने फागू रजक को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मृतक के छोटे बेटे रविंद्र रजक को दिया गया। रविंद्र रजक जामाडोबा अस्पताल पहुंचा। जिसके बाद मृतक के बाकी परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां मृतक के परिजनों के चीख पुकार से पूरा अस्पताल गमगीन हो गया। मृतक का बड़ा पुत्र आर्मी में है। उसे भी सूचना दे दी गई है। वही परिजनों और आसपास के लोगों ने स्कूल के शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक फागु रजक से बराबर पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने को कहते थे। इसी दौरान आज भी शिक्षकों ने आम तोड़ने को कहा था। जिसके बाद फागू रजक आम तोड़ने के लिए आम के पेड़ पर चढ़ा था। जिससे गिरने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने टाटा डीएवी स्कूल और टाटा प्रबंधन से नियोजन और मुआवजे की मांग की है। परिजनों ने कहा कि अगर कंपनी की ओर से नियोजन और मुआवजा की घोषणा नहीं कि गई तो शव का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया जाएगा। वही स्कूल प्रबंधक का कहना है कि किसी के द्वारा आम तोड़ने को नहीं कहा जाता था। वह खुद आम तोड़ने के लिए चढ़े होंगे। ऐसे कंपनी के द्वारा जो भी नियम सम्मत मुआवजा या नियोजन होगा वह मिलेगा। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जोरापोखर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/राहुल कुमार झा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵