back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhopal News: बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा आज से शुरू, बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं शास्त्री

भोपाल: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 27 सितंबर से करोंद स्थित पीपुल्स मॉल के पीछे आयोजित की जा रही है। मंगलवार को भोपाल में अन्नानगर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

भोपाल, (हि.स.)। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 27 सितंबर से करोंद स्थित पीपुल्स मॉल के पीछे आयोजित की जा रही है। इससे पहले मंगलवार को भोपाल में अन्नानगर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शाम चार बजे शुरू हुई, जो करीब 20 किलोमीटर लंबी थी। कथा के दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार भी लगाएंगे। कथा दोपहर 2 बजे से रहेगी, जबकि दिव्य दरबार सुबह 10 बजे से लगेगा।

1500 जगह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया जाएगा

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की ओर से भाजपा संस्थापक सदस्य स्व. कैलाश नारायण सारंग व उनकी पत्नी स्व. प्रसून सारंग की स्मृति में यह कथा आयोजित की जा रही है। शोभायात्रा अन्ना नगर से लेकर नर्मदा परिक्रमा पार्क अशोका गार्डन तक निकाली जाएगी। इसमें करीब 1500 जगह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान करीब 5 हजार दोपहिया व चार पहिया वाहनों का काफिला रथ के पीछे चलेगा। यह भोपाल में आयोजित अब तक की सबसे लंबी शोभायात्रा होगी।

पं. शास्त्री की कथा के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह

मंत्री सारंग ने बताया कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. शास्त्री की कथा के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के 300 से अधिक सामाजिक संगठनों द्वारा लगभग 1500 स्वागत मंचों से बागेश्वर धाम सरकार का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न झाकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

शोभायात्रा अन्नानगर से शुरू होकर अशोका गार्डन पर समाप्त होगी।

शोभायात्रा अन्नानगर से शुरू होकर विकास नगर, हनुमान मंदिर, रचना टॉवर, खेल मैदान, वार्ड 44 कार्यालय, चंबल से अप्सरा टॉकीज, पंजाबी बाग राधा-कृष्ण मंदिर, ओल्ड अशोका गार्डन मंशा देवी मंदिर, हनुमान मंदिर बाबा चौराहा, परिहार चौराहा, बी सेक्टर, 80 फीट थाने के सामने से सांई मंदिर, भोपाल अकेडमी स्कूल, नवीन नगर, चाणक्यपुरी, महामाई का बाग, हबीबिया चौराहा, भोपाल स्टेशन ,द्वारका नगर, राजेंद्र नगर, खुशीपुरा, सेमरा मंडी, एकतापुरी हनुमान मंदिर से एकतापुरी दशहरा मैदान, नेहरू चौराहा, नर्मदा परिक्रमा पार्क, अशोका गार्डन पर समाप्त होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...