back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर विधायक मेंदोला का पलटवार, कहा- कांग्रेस को भटकाने के लिए शुक्रिया सर

Bhopal: मप्र में विस चुनाव की जंग थम चुकी है लेकिन सोशल मीडिया के अखाड़े में नेताओं की नुरा कुश्ती अब भी जारी है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह विस चुनाव में हार के लिए EVM मशीन पर सवाल उठा रहे हैं।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की जंग थम चुकी है लेकिन सोशल मीडिया के अखाड़े में नेताओं की नुरा कुश्ती अब भी जारी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव में हार के लिए ईवीएम मशीन पर सवाल उठा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्विट पर लिखा है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने पलटवार किया है। मेंदोला ने पोस्ट कर लिखा कि दिग्विजय सिंह भाजपा की मदद करके कांग्रेस को भटका देते हैं। शुक्रिया सर।

रमेश मेंदोला ने सोशल मीडिया एक्स पर किया ट्वीट

रमेश मेंदोला ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा ये देखिए। मैने कहा था ना। आदरणीय दिग्विजय सिंह चुनाव के नतीजों से वाकिफ थे। 2 दिसंबर की रात में ही उन्होंने ईवीएम पर ये ट्वीट ड्राफ्ट करके रख लिया था। मैनें 3 तारीख की सुबह ट्वीट कर दिया इसलिए उन्होंने उस दिन ईवीएम पर ठीकरा नहीं फोड़ा, पर आज फोड़ दिया।

वे हमेशा भाजपा की मदद करते है

मेंदोला यही नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि आप कुछ भी कहे मैं दिग्विजय का बहुत सम्मान करता हूं इस तरह के मुद्दे उठाकर वे हमेशा भाजपा की मदद करते है। कांग्रेस को भटका देते है कांग्रेस हार के कारण की समीक्षा नहीं कर पाती और उनके मुद्दों में उलझ जाती है। सर आपका फिर से आभार।
एक अन्य ट्वीट कर मेंदोला ने कहा कि दिग्विजय सिंह जानते है कि चुनाव आयोग ने 2017 में हर पार्टी को ईवीएम हैकिंग की चुनौती दी तब कांग्रेस ने भी इसे ठुकरा दिया था। अब उन्होंने ये मुद्दा उठा दिया। सारे कांग्रेसी इस पर कूद पड़ेंगे, कोई ये नहीं पूछेगा कि खुद उन्होंने चुनाव में कितनी सभा की? हार के कारण क्या थे? शुक्रिया सर

दिग्विजय सिंह जी, कमलनाथ जी ने कल रात में ही ईवीएम पर बयान लिखा

दरअसल मतगणना वाले दिन 3 दिसंबर सुबह 9 बजे मेंदोला ने ट्विटर पर लिख दिया था कि दिग्विजय सिंह जी, कमलनाथ जी ने कल रात में ही ईवीएम पर बयान लिख लिया है, अब वो उसे जारी कर सकते हैं। दिग्विजय सिंह ने उस दिन तो नहीं पर आज ईवीएम पर दो तीन ट्विट कर दिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵