back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

20 अप्रैल से अलेप्पी एक्सप्रेस का कतरासगढ़ स्टेशन पर ठहराव बंद

धनबाद, 18 अप्रैल (हि. स.) । कोरोना के मद्देनजर धनबाद रेल मंडल ने अलपुझा से चलकर धनबाद आने वाली अलेप्पी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया है। यह आदेश 18 अप्रैल से लागू किया गया है। इसके बाद 18 अप्रैल को अलपुझा से खुलकर 20 अप्रैल को धनबाद पहुंचने वाली अलेप्पी ट्रेन का ठहराव कतरासगढ़ स्टेशन पर नहीं होगी। गौरतलब है कि धनबाद रेलवे स्टेशन पर बाहर राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच के बाद ही छोड़ा जा रहा है। इसी जांच से बचने के लिए पिछले कई दिनों से रेल यात्री धनबाद में न उतर कर इससे पहले कतरासगढ़ स्टेशन पर ही उतर जा रहे थे और सड़क मार्ग से अपने घर चले जा रहे थे। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का डर बन गया था। इसी के मद्देनजर धनबाद रेल मंडल प्रबंधन द्वारा यह फैसला लिया गया है। वहीं धनबाद से खुलकर अलपुझा को जाने वाली अलेप्पी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पहले की ही तरह आगे भी कतरासगढ़ स्टेशन पर रुकेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵