back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस को मिली कामयाबी, वाहन चोरों को पकड़ा

नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)। नई दिल्ली में पुलिस को बड़ा कामयाबी मिली है। मध्य जिले के पहाड़गंज थाना पुलिस ने वाहनचोरी एवं झपटमारी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान 21 वर्षीय रितिक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास से तीन बाइक, दो स्कूटी और एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपित की गिरफ्तारी से पुलिस ने छह वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि झपटमारी एवं वाहनचोरी की वारदातों को ध्यान में रखते हुए पहाड़गंज एसएचओ वीएन झा की टीम जांच कर रही थी। गत 31 मई को मोतिया खान इलाके में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। उसी दौरान उन्होंने स्कूटर पर जा रहे, एक संदिग्ध युवक को रोका। उसे रोककर पूछताछ की गई तो पता चला कि स्कूटर पहाड़गंज इलाके से चोरी किया गया है। पुलिस ने आरोपित रितिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ जो उसने राजौरी गार्डन से झपटा था। आरोपित से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह अपने भाई बादल के साथ मिलकर वारदात करता है। उसकी निशानदेही पर चार अन्य दुपहिए बरामद किए गए। उसके खिलाफ पहले भी चोरी, झपटमारी आदि के 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार चल रहे बादल की तलाश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵