back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: पीएम मोदी आज करेंगे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा, 57,000 करोड़ रुपये की देंगे सौगात

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। PM दोनों चुनावी राज्यों में 57,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पीएम सागर जिले के बीना में बनी रिफाइनरी में इथिलीन क्रैकर परियोजना का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री दोनों चुनावी राज्यों में 57,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। आपको बता दें बीना में बनी रिफाइनरी में इथिलीन क्रैकर परियोजना में वर्ष 2028 व्यवसायिक उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा। यह योजना बीना के पास बुंदेलखंड क्षेत्र में एक मेगा पेट्रोकेमिकल पार्क के विकास की संभावनाओं को भी जन्म देगी।

यह परियोजना रोजगार अवसरों के सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देगी

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि यह परियोजना निर्माण चरण के दौरान अनुमानित 15,000 रोजगार अवसरों के सृजन के साथ क्षेत्र में रोजगार और कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इससे प्रस्तावित डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल पार्क और सहायक व्यवसायों के साथ 2 लाख 77 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इससे वार्षिक विदेशी मुद्रा की बचत होगी

उन्होंने बताया कि बीना में 50000 करोड़ रुपये की यह अभूतपूर्व परियोजना भारत के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निवेश है। यह पहल “आत्मनिर्भर भारत” मिशन के ही अनुरूप है, क्योंकि यह पेट्रोकेमिकल उत्पादों की कमी को पूरा करेगी, जिससे वार्षिक विदेशी मुद्रा की बचत होगी।

क्या है कार्यक्रम?

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:50 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और यहां से वे हेलीकॉप्टर से बीना के लिये रवाना होंगे। बीना में शिलान्यास कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी भोपाल एयरपोर्ट पर आएंगे और भारतीय वायुसेना के विमान से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लिए प्रस्थान करेंगे।

10 औद्योगिक परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री मोदी बीना परियोजना के साथ ही प्रदेश की 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें लगभग 1.02 लाख करोड़ का नया निवेश आएगा और 2.37 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

नर्मदापुरम जिले में 227.54 एकड़ में विद्युत एवं नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण औद्योगिक क्षेत्र प्रमुख है। यह पार्क 3,300 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करेगा और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 6,600 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

– इंदौर में दो नए आईटी पार्क का शिलान्यास भी होगा। यह नए आईटी पार्क्स, आईटी और आईटीईएस क्षेत्र में परिवर्तनकारी बदलाव लायेगा। इन पार्क्स में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है, जिससे 25,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

– दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के समीप होने के कारण रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जो मालवा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा। यह मेगा इंडस्ट्रियल पार्क कपड़ा, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स आदि सेक्टर्स के लिए एक बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा और कुल 75,400 करोड़ रुपये निवेश को आकर्षित करेगा एवं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1,72,000 व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

– शाजापुर, गुना, मऊगंज, आगर मालवा, नर्मदापुरम और मक्सी में छह नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य राज्य में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है। इन परियोजनाओं से लगभग 16,500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश आकर्षित होगा और 33,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Elections 2026: हिंदुत्व vs स्थानीय पहचान की सियासत, बंगाल-असम से तमिलनाडु तक अलग-अलग मुद्दों पर होगा चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। लेकिन इस बार चुनावों की तस्वीर कुछ...
spot_img

Latest Stories

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵