back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajgarh: दो युवकों को शराब की ऐसी लगी लत, मुफ्त में शराब नहीं देने पर तोड़ा दुकान का शटर, मालिक के साथ मारपीट

Rajgarh News: जीरापुर थाना क्षेत्र में छापीहेड़ा रोड़ स्थित देशी शराब दुकान संचालक से वहीं के दो युवकों ने अड़ीबाजी कर मुफ्त में शराब की मांग की, नही देने पर उन्होंने मारपीट की।

राजगढ़, हि.स.। जीरापुर थाना क्षेत्र में छापीहेड़ा रोड़ स्थित देशी शराब दुकान संचालक से वहीं के दो युवकों ने अड़ीबाजी कर मुफ्त में शराब की मांग की, नही देने पर उन्होंने मारपीट करते हुए दुकान पर पथराव कर नुकसान कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने बुधवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

मुफ्त में शराब की मांग करने लगे

थाना प्रभारी अजय यादव के अनुसार मूंदड़ा काॅलोनी जीरापुर निवासी अजय (35) पुत्र सूरजपालसिंह परिहार ने बताया कि बीती रात छापीहेड़ा रोड़ स्थित देशी शराब दुकान पर आवास काॅलोनी निवासी गोकुलप्रसाद पुत्र नारायण दांगी, सियाराम पुत्र रामप्रसाद दांगी पहुंचे, जो अड़ीबाजी करते हुए मुफ्त में शराब की मांग करने लगे, मना करने पर उन्होंने गालियां देते हुए मारपीट की और पत्थरबाजी करते हुए दुकान का शटर तोड़कर नुकसान कर दिया साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 327, 427, 336 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵