back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP भोपाल में क्यों भेज रही चार राज्यों के 230 विधायक, जानिए क्या है चुनावी गणित?

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा मध्य प्रदेश का मैदानी फीडबैक लेने के लिए चार राज्यों के 230 विधायकों को प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात करने जा रही है।

भोपाल, हि.स.। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा मध्य प्रदेश का मैदानी फीडबैक लेने के लिए चार राज्यों के 230 विधायकों को प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात करने जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार के ये विधायक आज (शनिवार) भोपाल में जुटेंगे। यहां सबको प्रशिक्षण देने के बाद आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा।

भोपाल में 230 प्रवासी विधायकों का प्रशिक्षण किया आहूत

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि पार्टी ने आज भोपाल में 230 प्रवासी विधायकों का प्रशिक्षण आहूत किया है। यहां के कान्हा फन सिटी में होने वाले एक दिवसीय प्रवासी विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों को केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। समापन सत्र को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण शाम पांच बजे तक चलेगा।

22 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रदेश की विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे

प्रशिक्षण के बाद यह विधायक अलग-अलग विधानसभाओं में मैदानी स्थिति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट संगठन को देंगे। चार राज्यों के विधायक 22 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रदेश की विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे। वे विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक और जनसंपर्क की दृष्टि से बैठक करेंगे। प्रतिदिन पांच से सात कार्यक्रम होंगे। वे इस दौरान पार्टी और संगठन दोनों ही स्तर पर बैठकें करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵