back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे स्टेशनों से नहीं हटेंगे कोविड केयर कोच, जरूरत पड़ने पर मरीजों का होगा उपचार

लखनऊ, 17 अप्रैल (हि.स.)। रेलवे प्रशासन कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्टेशनों पर खड़े किए गए कोविड केयर कोचों को अब नहीं हटाएगा। रेलवे ने कोविड केयर कोचों की सफाई करके उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। ताकि जरूरत पड़ने पर कोरोना मरीजों का इसमें तत्काल उपचार किया जा सके। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई महीनों से खड़े कोविड केयर कोचों में बेड, आक्सीजन, टायलेट आदि को चेक करके दुरुस्त कराने के साथ साफ-सफाई का निर्देश दिया है। ताकि जरूरत पड़ने पर कोविड केयर कोचों में मरीजों का उपचार किया जा सके। रेलवे के लखनऊ मंडल, गोरखपुर के नकहा जंगल स्टेशन, महाराजगंज और आनंद नगर स्टेशनों पर कई कोविड केयर कोच खड़े किए गए हैं। प्रत्येक रैक में 10 कोच लगाए गए हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शनिवार को बताया कि गत फरवरी में कोविड के मामले कम आने और होम आइसोलेशन के निर्णय के बाद रेलवे प्रशासन ने सभी कोविड केयर कोच को हटाने का निर्णय लिया था। अब करोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर खड़े किए गए कोविड केयर कोचों को नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर खड़े किए गए कोविड केयर कोचों को दुरूस्त कर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि प्रदेश सरकार की मांग पर करोना मरीजों के उपचार के लिए कोविड केयर कोचों को उपलब्ध कराया जा सके। दरअसल, रेलवे के पास करीब 4,000 कोविड केयर कोच हैं। इसमें कोरोना मरीजों का उपचार किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵