back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karnataka New CM: कांग्रेस में तकरार खत्म, सिद्धारमैया CM, डीके शिवकुमार को मिली उपकप्तान की जिम्मेदारी

कर्नाटक में सीएम को लेकर कांग्रेस में चल रही माथापच्ची खत्म हो गई हैं। कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने औपचारिक ऐलान कर सिद्धारमैया को अगला मुख्यमंत्री बताया है। डीके शिवकुमार डिप्टी CM होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Karnataka New CM: कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए। कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से हटाते हुए भारी चुनावी जीत हासिल की है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम के चेहरे की घोषणा नहीं की थी । कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने औपचारिक ऐलान कर सिद्धारमैया को अगला मुख्यमंत्री बताया है। डीके शिवकुमार डिप्टी CM होंगे।

इससे पहले सुबह तक नहीं बनी थी बात

वहीं, बुधवार की सुबह ऐसी खबरें आ रही थी कि पार्टी ने सिद्धारमैया के नाम पर लगभग सहमति जता दी है। बस औपचारिक घोषणा की जानी थी। बता दें कि चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत के बाद पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने सीएम पद पर दावा किया। इसके बाद आलाकमान ने दोनों नेताओं को दिल्ली तलब किया। बता दें कि चार दिनों तक चले मंथन और कई दौर की बातचीत के बाद भी नाम पर एकमत नहीं होने के कारण औपचारिक घोषणा नहीं पा रही हो रही है।

कांग्रेस नेता सिद्धारमैय्या राज्य के अगले सीएम

मीडिया सूत्रों के अनुसार कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया राज्य के अगले सीएम होंगे और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे। मिल रही खबरों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक तौर पर नहीं बोल रहा है। कांग्रेस विधायक दल का अधिवेशन आज शाम 7:00 बजे (गुरुवार) बेंगलुरु में बुलाया गया है।

बता दें कि कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव के परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे। कांग्रेस ने 135 सीटें जीतीं। इसके बाद सीएम पद की दावेदारी के लिए सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार ने दिल्ली में डेरा डाला रखा है।

क्या हो सकता है संभावित बटवारा

पार्टी के अंदर से मिल रही सूचना के अनुसार खड़गे सिद्धारमैया की बात पर शिवकुमार को मनाने में जुटी थी। पहले दो साल के लिए सिद्धा को सीएम पद के लिए पार्टी प्रस्तावित करे वहीं अगले तीन साल के लिए शिवकुमार को पार्टी प्रस्तावित करे। कुल मिलाकर इसी के ईद गिर्द सभी नेता और पर्यवेक्षक सभी को मनाने में जुटे थे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

“80-90 MLA डीके शिवकुमार के समर्थन में” CM पद की मांग तेज, डिप्टी सीएम पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...