back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajya Sabha Election: कर्नाटक में Congress नेता सतीश जरकीहोल का दावा- BJP MLA सोमशेखर ने की क्रॉस वोटिंग

Karnataka Assembly: कर्नाटक में भी क्रॉस वोटिंग पर राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि BJP विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राज्यसभा चुनाव के बीच कर्नाटक से भी क्रॉस वोटिंग की खबरें आ रही हैं। देश में आज तीन राज्यों में राज्यसभा चुनाव जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक शामिल है। कांग्रेस नेता सतीश जरकीहोल ने दावा किया है कि “BJP विधायक एस टी सोमशेखर ने कांग्रेस के हित में क्रॉस वोटिंग की है। इस पर एस टी सोमशेखर ने जवाब दिया और कहा- मैंने अपने अंतरात्मा की आवाज सुनी।”

कर्नाटक की 4 सीटों पर घमासान

कर्नाटक में 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के बीस सियासी घमासान चल रहा है। कांग्रेस से अजय माकन, सईद नसीर हुसैन, जी सी चंद्रशेखर और BJP से नारायणसा भंडागे और JD(U) से कुपेंद्र रेड्डी उम्मीदवार शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए आज सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरु हुई है। आज शाम 5 बजे तक वोटिंग खत्म हो जाएगी। कर्नाटक में BJP और JD(U) गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुख्य व्हिप ने राज्यसभा चुनाव के बीच पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा झटका लगा है। सपा के 5 विधायकों ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से आज मुलाकात की है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए 10 सीटों के पर चुनाव लड़ा जा रहा है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की भी संभावना बढ़ गई है।

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए सुबह 9:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 68 सदस्य विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं जिससे उनके उम्मीदवार का चुना जाना तय माना जा रहा है लेकिन फिर भी विधानसभा में 25 विधायकों वाली BJP ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी मैदान में है जबकि BJP ने हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है। हर्ष महाजन कांग्रेस से BJP में आए हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...