back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस’ पर हेमंत-राहुल 4 फरवरी को धनबाद में होंगे मौजुद, PM मोदी भी होंगे शामिल

Ranchi: 4 फरवरी को झारखंड दिवस मनाया जाता है, इस बार इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी भी होंगे। साथ ही PM मोदी भी जनता से जुड़ने के लिए उस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रांची, हि.स.। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 फरवरी को धनबाद पहुंच रहे हैं। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा 4 फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। हर साल हेमंत सोरेन स्थापना दिवस समारोह में शामिल होते हैं। इस बार भी वह समारोह में शामिल होंगे।

4 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंचेगी धनबाद

इसके साथ ही धनबाद में 4 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी न्याय यात्रा पहुंचेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि 3 फरवरी को झारखंड के पाकुड़ से दुमका, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज होते हुए राहुल धनबाद पहुंचेंगे। चार फरवरी को धनबाद में राहुल गांधी की जनसभा भी संभावित है।

PM मोदी भी होंगे शामिल

झारखंड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस दिन एक ही समय एक ही जगह प्रधानमंत्री मोदी, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी एक साथ होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी में हमेशा तीखी नोक-झोंक चली आ रही है। जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन के पीछे भी ED की जांच जारी है।

पीएम मोदी इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

4 फरवरी को पीएम मोदी धनबाद में सिंदरी हर्ल का कारखाने का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ जनसभा को भी संबोधित करेंग। पीएम बरवाअड्डा हवाई अड्डा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए यहां 2 लाख स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पंडाल की क्षमता करीब 4 से 5 लाख लोगों की है। रांची की एक कंपनी पंडाल निर्माण कराने में जुटी है।

सुरक्षा-व्यवस्था पर पुलिस की कड़ी नजर

जिला प्रशासन इसे लेकर मुस्तैद नजर आ रही है। प्रशासन की टीम तैयारियों में जुटी हुई है। सुरक्षा-व्यवस्था पर पुलिस की कड़ी नजर है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीमों की होगी तैनाती। वहीं, एसएसपी एचपी जनार्दनन ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गई है। ट्रैफिक रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है, सुरक्षा काफी चाक चौबंद रहे इसके लिए पुलिस मुस्तैद है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...