back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand News: PMLA कोर्ट से हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत, आज चम्पाई सरकार के फ्लोर टेस्ट में होंगे शामिल

Jharkhand News: PMLA कोर्ट ने राज्य की चम्पाई सरकार के पांच फरवरी के विश्वास मत (फ्लोर टेस्ट) के दौरान हेमंत सोरेन को विधानसभा में उपस्थित होने की अनुमति दे दी है।

रांची, (हि.स.)। PMLA कोर्ट ने राज्य की चम्पाई सरकार के पांच फरवरी के विश्वास मत (फ्लोर टेस्ट) के दौरान हेमंत सोरेन को विधानसभा में उपस्थित होने की अनुमति दे दी है। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद हेमंत सोरेन को विश्वास मत के दौरान सुबह 11:00 बजे विधानसभा में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

हेमंत सोरेन को विधानसभा में विश्वास मत के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति मिली

महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने हेमंत सोरेन की ओर से पक्ष रखा। बहस के दौरान अदालत को बताया गया कि राज्यपाल ने पांच फरवरी को सुबह 11:00 बजे चम्पाई सोरेन सरकार के विश्वास मत के लिए समय निर्धारित किया है। हेमंत सोरेन अभी ईडी की न्यायिक हिरासत में हैं, इसलिए उन्हें विधानसभा सत्र में विश्वास मत के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी जाये। PMLA कोर्ट ने दोनों पक्ष को सुनने के बाद हेमंत सोरेन को विधानसभा में विश्वास मत के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दे दी है।

कब क्या हुआ?

उल्लेखनीय है कि शनिवार से हेमंत सोरेन पांच दिनों के ईडी के रिमांड पर हैं। इससे पूर्व ईडी ने 31 जनवरी को देर रात जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को कोर्ट में पेश किया था। दो फरवरी को अदालत ने पांच दिन की पूछताछ के लिए ईडी को इजाजत दी है।

हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी को ईडी द्वारा पूछे गये सवालों को तथ्यों से परे और गलत करार दिया था। साथ ही बजट सत्र की व्यस्तता के बावजूद 31 जनवरी को अपने आवास पर ही बयान दर्ज कराने पर सहमति देते हुए ईडी को ई-मेल भेजा था। अपनी आपत्तियों के साथ ही मुख्यमंत्री ने बयान दर्ज कराने के लिए ईडी को 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर बुलाया था। पूछताछ को लेकर मुख्यमंत्री आवास समेत रांची के अन्य हिस्सों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। इसी दिन ईडी के साथ चली कई घंटो की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया।

हेमंत सोरेन के घर से 36 लाख कैश बरामद हुआ था

उल्लेखनीय है कि सोमवार को हेमंत सोरेन के दिल्ली के आवास शांति निकेतन के अलावा तीन ठिकानों पर सुबह 7 बजे छापेमारी हुई। हेमंत सोरेन इस दौरान मौजुद नहीं थे। वे अचानक लापता हो गए थे, इस दौरान पुलिस ने उनकी BMW कार जब्त कर ली थी। जिसका नम्बर प्लेट हरियाणा HR से है। इस गाड़ी को हेमंत सोरेन का बताया जा रहा है। इस कार को खरीदने का पैसा कहां से आया इस बात का संबंध जमीन घोटाले से जुड़ा है। हेमंत सोरेन के घर से 36 लाख केश बरामद हुआ। मंगलवार दोपहर रांची में सीएम आवास की ओर अपनी कार से जाते हुए दिखे। तब यह स्पष्ट हुआ कि वे अपने राजनैतिक गढ़ झारखंड पहुंच चुके हैं। हेमंत सोरेन की मुसीबत बढ़ती हुई दिख रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵