back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आदित्य रॉय कपूर ने गिटार बजाकर और गाना गाकर फैंस को किया मंत्रमुग्ध

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर हाल ही में दिल्ली में अपनी आगामी एक्शन फिल्म थाडम के हिंदी रीमेक की शूटिंग कर रहे थे, जबकि प्रशंसक पहले से ही प्रोजेक्ट में उनके शामिल होने को लेकर उत्साहित थे। दिल्ली की सड़कों पर थाडम के पैक अप के बाद आदित्य का गिटार बजाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। आदित्य के गिटार बजाते हुए कई क्लिप वायरल हुए हैं। स्मार्ट कैजुअल कपड़े पहने, एक सफेद टी-शर्ट में आशिकी 2 स्टार ने ना केवल अपने प्रशंसकों को अपने गिटार बजाकर मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि अपनी जादुई आवाज से हैरान भी कर दिया। थाडम के रीमेक की बात करें, तो फिल्म को भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी एक युवक की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। भ्रम की स्थिति तब पैदा होती है, जब हत्या के मुख्य आरोपी का कोई कार्बन कॉपी मिलता है। फिल्म का हिंदी रिमेक नवोदित वर्धन केतकर द्वारा निर्देशित है और इसमें आदित्य और मृणाल ठाकुर हैं। इसके अलावा, आदित्य एक और एक्शन ड्रामा में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। जिसका टाइटल- ओम: द बैटल इन है, जहां उन्हें दिल बेचारा फेम संजना सांघी के साथ देखा जाएगा। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...