back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे हेमंत सोरेन, राजेश ठाकुर ने भेजा न्योता

Bharat Jodo Nyay Yatra: 14 jan से राहुल गांधी की मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो रही है। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने CM हेमंत सोरेन को न्याय यात्रा का न्योता दिया है।

रांची, (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो रही है। कई प्रदेशों से होते हुए यह यात्रा फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड में प्रवेश करेगी। लिहाजा झारखंड कांग्रेस अभी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में ऐतिहासिक बनाने में जुट गई है।

हेमंत सोरेन को राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता

इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता भी दिया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की सहमति भी दे दी है। संभव है कि संथाल के किसी जिले में न्याय यात्रा के सहभागी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बनेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में आम लोग होंगे शामिल

राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य के 13 जिलों से उनके नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा होगी। ये यात्रा किस किस जिले से होकर गुजरेगी इसका रूट चार्ट अभी दिल्ली से नहीं आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट चार्ट मिलने के बाद राजद, जदयू, आप, लेफ्ट एवं अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की जाएगी। राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल होंगे। क्योंकि, न्याय यात्रा का मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, संविधान पर हमला है। ऐसे में राज्य में आम जनता भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे और राज्य में एक ऐतिहासिक यात्रा होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...