back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चॉकलेट के बहाने गार्ड ने मासूम से दुष्कर्म करने का किया प्रयास

Rape Attempt: थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बुधवार को बताया कि बच्ची अपार्टमेंट कैम्पस में ही खेल रही थी। इस क्रम में पारसटोली निवासी आरोपी गार्ड मो अजीमुद्दीन भी बच्ची के साथ खेलने लगा।

रांची, एजेंसी। डोरंडा के एक अपार्टमेंट के नीचे खेल रही छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी गार्ड मो अजीमुद्दीन (58) को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।

चॉकलेट देने के बहाने गार्ड ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया

थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बुधवार को बताया कि बच्ची अपार्टमेंट कैम्पस में ही खेल रही थी। इस क्रम में पारसटोली निवासी आरोपी गार्ड मो अजीमुद्दीन भी बच्ची के साथ खेलने लगा। बहला-फुसला कर बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ गार्ड रूम में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन वहां पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी गार्ड ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की

पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गार्ड ने पुलिस के समक्ष पूछताछ के दौरान अपनी संलिप्तता स्वीकार की। डोरंडा थाना पुलिस ने आरोपित गार्ड अजीमुद्दीन को कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...