back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sita Soren Resigns: JMM को बड़ा लगा झटका, हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी और विधायकी से दिया इस्‍तीफा

Sita Soren Resigns: जामा से JMM(झामुमो) विधायक व पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी की सदस्यता के साथ-साथ विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले कई दलों में लोगों की नाराजगी खुल कर सामने आ रही है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी की आंतरिक कलह खुलकर सामने आ रहीं है। जहां जामा से JMM(झामुमो) विधायक व पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी की सदस्यता के साथ-साथ विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। सीता सोरेन ने जेएमएम केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को पत्र लिख कर इस्तीफा दिया था। शिबू सोरेन को लिखे पत्र में सीता सोरेन ने लिखा की लगातार पार्टी में मेरी उपेक्षा होती रही है।

लगातार पार्टी में मेरी उपेक्षा होती रही है- सीता सोरेन

गौरतलब है कि सीता सोरेन ने जेएमएम केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को पत्र लिख कर अपने सभी पदों इस्तीफा दिया था। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि दुखी मन से मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे पति स्व दुर्गा सोरेन ने पार्टी के लिए त्याग और बलिदान किया है। और अब पार्टी में मेरा कोई सुनने वाला नहीं है, लगातार पार्टी में मेरी उपेक्षा होती रही है।

सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री पद के लिए ठोंका था दावा

आपको बता दें कि जब ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर बात चल रहीं थी और उस दौरान जब नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बैठक और चर्चा चल रही थी, तब सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोंका था और कहा था कि सीएम पद पर उनका पहला हक है। हालांकि पार्टी की बैठक में सीएम पद के लिए चंपई सोरेन को चुना गया था। सीता सोरेन की पार्टी से नाराजगी लंबे समय से चल रही थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ऊर्जा सही जगह लगाएं, हमने अखबारों में पढ़ा कि… CJI सूर्यकांत ने ED को लगाई फटकार; SC से हेमंत सोरेन को राहत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर अंतरिम...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...