back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामगढ़ में फिर फैलाई नक्सलियों ने दहशत, लेवी और रंगदारी के लिए फूंके दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर

यह पूरा मामला लेवी और रंगदारी से जुड़ा हुआ है। अपने वर्चस्व को एक बार फिर कायम करने के लिए तथाकथित नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

रामगढ़, एजेंसी। रामगढ़ जिले में एक बार फिर तथाकथित नक्सलियों एक बड़ी घटना को अंजाम देकर अपनी दहशत फैला दी है। नक्सलियों ने गोला थाना क्षेत्र के परसाडीह गांव में रविंद्र महतो कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यस्थल पर दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर फूंक डाले हैं। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वे लोग पहले से ही वाह निगाह रखे हुए थे।

मजदूरों की पिटाई भी की जिससे वे घायल हो गये

परसाडीह गांव में पुल निर्माण का कार्य पिछले कई महीनों से जारी है। शुक्रवार की रात जब हथियारबंद लोग वहां पहुंचे तो उन लोगों ने निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों की पिटाई भी की जिससे वे घायल हो गये हैं। अपराधियों ने एक कमरे में भी आग लगा दी है, जिसमें कुछ रुपये और अन्य कागजातों की जलने की बात कही जा रही है।

कंपनी के मालिकों के द्वारा रंगदारी नहीं दी गई

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला लेवी और रंगदारी से जुड़ा हुआ है। अपने वर्चस्व को एक बार फिर कायम करने के लिए तथाकथित नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। कंपनी के मालिकों के द्वारा रंगदारी नहीं दी गई तो सुनियोजित साजिश के तहत पुल निर्माण स्थल पर हमला किया गया। तथाकथित नक्सली संगठनों के द्वारा इस इलाके में पिछले कई वर्षों में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छत्तीसगढ़ के करगट्टा में 3 नक्सली पहाड़ियों पर अब भारतीय सेना का नियंत्रण, फहराया गया तिरंगा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बीजापुर जिले के करगट्टा की पहाड़ियों में पिछले 15 दिनों से चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में जवानों...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵