back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांगड़ा में शाहपुर में बनेगा इंडोर स्टेडियम: सरवीण चौधरी

धर्मशाला, 17 अप्रैल (हि.स.)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर में शीघ्र ही एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नम्बर-चार ढुलियार में 25 लाख रुपए से खेल मैदान व ओपन जिम का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है और इसकी 15 लाख रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग को इस कार्य का जल्दी से जल्दी टेंडर लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके। शनिवार को जारी एक प्रेस बयान में सरवीण ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने तथा उनको खेल गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ फिट रहने के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना आरम्भ की गई है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध ढंग से खेल मैदानों का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि युवा अपने आपको स्वस्थ व तंदरूस्त रख सकें और इसके लिए उन्हें ज्यादा दूर भी न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली एवं जनहित में लिए गए निर्णयों को सर्वत्र सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बजट में ‘‘स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना’’ आरंभ की है, जिसमें 65 से 69 वर्ष आयु की वरिष्ठ महिलाओं को एक हजार रुपये सामाजिक पेंशन का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवार की दो लड़कियों तक अब 21 हजार ग्रांट डिपाजिट के रूप में देने का प्रावधान किया गया है। उधर नगर पंचायत, शाहपुर के ढुलियार वार्ड के पार्षद शुभम ठाकुर ने इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का आभार जताया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...