back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Visit: PM मोदी 20 फरवरी को चिनाब पर सबसे ऊंचे रेलवे पुल का करेंगे उद्घाटन, एफिल टॉवर से है 35 मीटर ऊंचा

Jammu & Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में रेलवे से जुड़ी कई योजनाओं की सौगात देंगे। एम्स और आईआईएम जम्मू परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे।

जम्मू, हि.स.। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रधानमंत्री इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। वह पेरिस के एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचे चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल का भी उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह रहे उधमपुर दौरे पर

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र उधमपुर में शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर कटरा-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव देखने के लिए आये थे। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए उधमपुर और कठुआ रेलवे स्टेशनों पर मध्यम दूरी की सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संक्षिप्त ठहराव शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री इन परियोजना का करेंगे उद्घाटन

उन्होंने उधमपुर में संवाददाताओं से कहा कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सांबा के विजयपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रियासी जिले में चिनाब नदी पर सबसे ऊंचे रेलवे पुल, उधमपुर में देविका परियोजना, आईआईएम जम्मू और शाहपुर-कांडी बांध परियोजना का उद्घाटन करेंगे। नदी तल से 359 मीटर ऊपर स्थित 1.3 किमी लंबा चिनाब रेल पुल कटरा से बनिहाल तक 111 किमी. की दूरी में एक महत्वपूर्ण लिंक बनाता है। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का हिस्सा है। यह पुल पेरिस के एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है।

उधमपुर हमेशा से प्रधानमंत्री की प्राथमिकता सूची में रहा

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री 33 किलोमीटर से अधिक लंबे बनिहाल-सांबर खंड का भी उद्घाटन कर सकते हैं, जो ट्रेन संचालन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के माध्यम से कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के ड्रीम प्रोजेक्ट को लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए मई में पुनर्निर्धारित किया गया है। मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उधमपुर हमेशा प्रधानमंत्री की प्राथमिकता सूची में रहा है, क्योंकि उन्होंने माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के बाद अपना 2014 का चुनाव अभियान शुरू किया था।

अमृत रेल स्टेशन

उन्होंने उधमपुर और कठुआ में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की लोगों की मांग स्वीकार करने के लिए रेल मंत्री को धन्यवाद भी दिया। मंत्री ने कहा कि रेलवे स्टेशन के विकास के लिए इसे अमृत रेल स्टेशन की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसी तरह कठुआ जिला हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर है और नई पहल से युवाओं, विशेषकर छात्रों को सुविधा मिलने के अलावा उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच Economic Earthquake की आशंका: राहुल गांधी ने महंगाई और ईंधन संकट को लेकर जताई चिंता, पीएम मोदी बोले-भारत ने हालात संभाले...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर भारत की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵