back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu Kashmir News: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग हर शुक्रवार को रहेगा बंद

मां शारदा की प्रतिमा को कुपवाड़ा जिले की नियंत्रण रेखा से सटे टिटवाल में नवनिर्मित मां शारदा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की जाएगी। रार्जमाग खुलते ही प्रतिमा को कश्मीर ले जाया जाएगा।

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को मरम्मत कार्य के चलते हर शुक्रवार को यातायात के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है। शुक्रवार को किसी भी वाहन को जम्मू से श्रीनगर अथवा श्रीनगर से जम्मू जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग काफी संकरी

पिछले दिनों रामबन व बनिहाल के बीच हुए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग काफी संकरी हो गया है। वाहनों की आवाजाही में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस वजह से प्रशासन ने हर शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग मरम्मत कार्य के लिए बंद रखने का फैसला लिया है।

मां शारदा की प्रतिमा को जम्मू में रखा गया

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के चलते एक दिन और मां शारदा की प्रतिमा को जम्मू में रखा गया है। 16 फरवरी को जम्मू पहुंची मां शारदा की प्रतिमा को नगरोटा के जगती में कश्मीरी हिन्दुओं के दर्शन के बाद पौनी चक्क स्थित मां शारदा के मंदिर लाया गया था। शुक्रवार सुबह यानि 24 फरवरी की सुबह को मां शारदा की प्रतिमा को कश्मीर लेकर जाया जाना था, लेकिन शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के चलते एक दिन और मां शारदा की प्रतिमा को जम्मू में रखा गया है।

कश्मीरी हिंदुओं की आस्था का प्रतीक

मां शारदा की यह प्रतिमा 22 मार्च को कुपवाड़ा जिले की नियंत्रण रेखा से सटे टिटवाल में नवनिर्मित मां शारदा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की जाएगी। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुलते ही प्रतिमा को कश्मीर ले जाया जाएगा। मां शारदा का रथ श्रृंगेरी कर्नाटक से रवाना हुआ था। इसके बाद बेंगलुरु, मुम्बई, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली, एनसीआर, चंडीगढ़ अमृतसर से होते हुए पिछले एक सप्ताह से जम्मू में है। मां शारदा की प्रतिमा पर सोने की परत चढ़ी है और यह पंचधातु से बनी हुई है। मां शारदा कश्मीरी हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵