back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू कश्मीर में लगातार दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों में आई दरारें

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर के दो जिलों किश्तवाड़ और डोडा में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस वजह से कई घरों में दरार आ गई।

जम्मू, हिन्दुस्थान समाचार। जम्मू-कश्मीर के दो जिलों किश्तवाड़ और डोडा में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस वजह से कई घरों में दरार आ गई। हालांकि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। भूकंपीय गतिविधि के कारण कई घरों को संरचनात्मक क्षति हुई है।

दो भूकंप के झटकों से लोग भयभीत

लगातार आए दो भूकंप के झटकों से लोग भयभीत हैं। भूकंप के झटके किश्तवाड़ और उसके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। यहां दीवारों, छतों और नींव पर दरारें दिखाई दीं। इससे प्रभावित संरचनाओं की सुरक्षा और स्थिरता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घरों में दरारें चिंताजनक

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 05.38 बजे किश्तवाड़ से 12 किलोमीटर दूर रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। उसी समय डोडा से 12 किलोमीटर दूर 4.9 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि घरों में दरारें चिंताजनक हैं लेकिन संरचनाओं के ढहने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। इस क्षेत्र में पिछले महीने कई निम्न और उच्च तीव्रता वाले भूकंप आ चुके हैं। इससे स्कूलों, अस्पतालों सहित आवासीय इमारतों और सरकारी कार्यालयों को क्षति हो चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...