back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लाल चंद प्रार्थी की जयंती पर ऑनलाइन साहित्य संगोष्ठी का आयोजन

पहाड़ी भाषा और लोक संस्कृति के पुरोधा लाल चंद प्रार्थी की 108वीं जयंती पर सोमवार को हिमालयन डिजिटल मीडिया द्वारा ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

शिमला, एजेंसी । पहाड़ी भाषा और लोक संस्कृति के पुरोधा लाल चंद प्रार्थी की 108वीं जयंती पर सोमवार को हिमालयन डिजिटल मीडिया द्वारा ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश भर के साहित्य प्रेमी इस संगोष्ठी में शामिल हुए।

संगोष्ठी के दौरान डॉक्टर गौतम शर्मा व्यथित ने कहा कि लालचंद प्रार्थी ने हिमाचल प्रदेश में अकादमी की स्थापना से लेकर हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की मुहिम प्रारंभ की और जीवन के अंतिम क्षणों तक उसे निभाया। उन्होंने कहा कि प्रार्थी की अभिव्यक्ति और प्रस्तुति बेजोड़ थी तथा उनका पूरा जीवन संघर्षपूर्ण रहा।

डॉक्टर प्रत्यूष गुलेरी का कहना है कि लालचंद प्रार्थी ने पहाड़ी हिमाचली भाषा का नारा दिया और पहाड़ी भाषा एवं साहित्य के प्रोत्साहन के लिए अकादमी के माध्यम से अनेकों योजनाओं का संचालन किया। पहाड़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने के मुद्दे को उन्होंने प्रमुखता से उठाया जो आज भी पहाड़ी लेखकों की एक मुख्य मांग है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में डॉ. यशवंत सिंह परमार पीठ के अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि लाल चंद प्रार्थी ने डॉ यशवंत सिंह परमार के मार्गदर्शन में जिस पहाड़ी हिमाचली भाषा एवं साहित्य के लिए प्रयत्न किए उसे वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के माध्यम से पहाड़ी भाषा और साहित्य तथा प्राचीन लिपियों पर आधारित डिप्लोमा कोर्स के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।

प्रचण्ड समय के संपादक अश्वनी वर्मा ने कहा कि लाल चंद प्रार्थी राजनेता और साहितयकार तो थे ही वे देश भक्ति की भावना से ओतप्रात भी थे। उनमें देश प्रेम की भाावना उनके इस गीत से ही मिलती है- हे भगवान दो वरदान काम देश के आफं मैं। इस गीत को चालीस के दशक में वे खूब गाते थे। उन्होंने कहा कि वे छह- छह भाषाओं के ज्ञाता थे। जिनमें उर्दू, फारसी, अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत और पहाड़ी है। राजनेता होने के बावजूद साहित्यकारों से वे बड़े प्रेम भाव सेमिलते थे।

परिचर्चा के दौरान मदन हिमाचली ने बताया कि पहाड़ी भाषा के माध्यम से कोई भी लेखक अपने विचारों को मौलिकता के साथ प्रस्तुत कर सकता है और पहाड़ी भाषा में कविता कहानी उपन्यास अनुवाद आदि विभिन्न विधाओं में प्रचुर साहित्य का सृजन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि लाल चंद प्रार्थी का जन्म 03 अप्रैल 1916 को जिला कुल्लू में हुआ था। एक कद्दावर लेखक, समाजसेवी, राजनेता, कुशल नर्तक, लोकगायक, संगीतप्रेमी, आयुर्वेदाचार्य थे। वे जिला कुल्लू के नग्गर के गांव के स्कूल में मैट्रिक की शिक्षा पास करने के बाद लाहौर से आयुर्वेदाचार्य करने के बाद राजनीति में आए और हिमाचल प्रदेश सरकार में भाषा संस्कृति तथा आयुर्वेद मंत्री रहे। 1971 में हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी की स्थापना में उनका प्रमुख योगदान रहा। लालचंद प्रार्थी की 11 दिसम्बर 1982 को मृत्यु हो गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल प्रदेश में एंट्री फीस ढाई गुना बढ़ी: शिमला जाने वालों को देना होगा ज्यादा पैसा, जानिए कितनी बढ़ी फीस?

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री फीस में बड़ी बढ़ोतरी की...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵