back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा: सुंदर सिंह ठाकुर

हिमाचल में साहसिक पर्यटन,धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ फिल्म पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा और फिल्म प्रोडक्शन हाउस को सिंगल विंडो क्लियरेंस दी जाएगी ताकि उन्हें परमिशन के लिए जगह-जगह न भटकना पड़े।

कुल्लू, एजेंसी । हिमाचल में साहसिक पर्यटन,धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ फिल्म पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा और फिल्म प्रोडक्शन हाउस को सिंगल विंडो क्लियरेंस दी जाएगी ताकि उन्हें परमिशन के लिए जगह-जगह न भटकना पड़े। यह बात सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने रामगढ़ मनाली में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्माई जा रही सर जमी फिल्म के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पिछले कुछ वर्षों से फिल्म की शूटिंग होना घट गई थी लेकिन खुशी की बात है कि अब बहुत सारी फिल्म शूटिंग यूनिटें यहां पहुंच रही है। यहां पर बहुत सारे शूटिंग डेस्टिनेशन है और कुदरत ने हिमाचल को हसीन नजारों से नवाजा है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है और दो माह बाद गड़ा मोड़ा से फोरलेन शुरू होगी। जिससे चंडीगढ़ व कुल्लू का सफर मात्र तीन घण्टे का रह जाएगा। जिसके चलते पर्यटक व फिल्म यूनिटों के लोग आसानी से यहां पहुंच पाएंगे।

उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली व हिमाचल में वो सबकुछ है जो कहीं नहीं। यहां पैराग्लाइडिंग होती है और रिवर राफ्टिंग होती है। रिवर राफ्टिंग में हिमाचल को बेस्ट डेस्टिनेशन अवार्ड मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सोच है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ओपन पॉलिसी लाई जाए और फिल्म यूनिटों को भी हिमाचल आने के लिए आकर्षित किया जाएगा।

इंडियन मोशन पिक्चर एसोसिएशन से होगी बैठक

उन्होंने कहा कि फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के साथ इंडियन मोशन पिक्चर एसोसिएशन के साथ शीघ्र बैठक होगी और पॉलिसी फ्रेम की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म यूनिटों व प्रोडक्शन हाउस के लिए हिमाचल में हर सुविधा प्रदान करवाई जाएगी। इस अवसर पर धर्मा प्रोडक्शन हाउस एवं फिल्म के डायरेक्टर काईजो ईरानी,एसोसिएट प्रोड्यूसर विकेश भूटानी, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर वरुण खंडेलवाल, स्थानीय को-कॉर्डिनेटर अनिल भी उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵