back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Himachal News: सुक्खू सरकार पर संकट बरकरार, 11 विधायक पंचकूला से उत्तराखंड पहुंचे

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के इन छह और तीन निर्दली विधायकों सहित कुल 11 विधायकों को चंडीगढ़ से प्लेन में उत्तराखंड के देहरादून के जौलीगग्रांट एयरपोर्ट लाया गया।

ऋषिकेश (हि.स.)। हिमाचल में पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव के दौरान 6 कांग्रेस सहित तीन निर्दलीय विधायकों का कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मनु सिंघवी के विरुद्ध क्रॉस वोटिंग किए जाने के बाद विधानसभा स्पीकर का कांग्रेस के छह विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने के चलते सुक्खू सरकार पर छाये खतरे के बादल उनकी सरकार का पीछा नहीं छोड़ पा रहे हैं।

उनकी सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी है

शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के इन छह और तीन निर्दली विधायकों सहित कुल 11 विधायकों को चंडीगढ़ से प्लेन में उत्तराखंड के देहरादून के जौलीगग्रांट एयरपोर्ट लाया गया, जहां से उन्हें एक बस ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर स्थित ताज होटल लेकर पहुंची। उनकी सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी है। इसे लेकर उत्तराखंड से हिमाचल तक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इससे पूर्व सभी बागी विधायकों को हिमाचल से चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया था

उल्लेखनीय की इससे पूर्व सभी बागी विधायकों को हिमाचल से चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया था, जहां से अब इन विधायकों को उत्तराखंड की भाजपा सरकार के क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया गया है। इन सभी विधयकों को पहले चंडीगढ़ से एक चार्टर्ड प्लेन के माध्यम से देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे लाया गया था। इसके बाद उन्हें वहां से आज बस से ताज होटल पहुंचाया गया है।

ये हैं वो बागी विधायक

इनमें सुधीर शर्मा ,राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त, लखनपाल, देवेंद्र कुमार भुट्टू ,रविंद्र ठाकुर और चैतन्य शर्मा शामिल हैं। उनके साथ तीन निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, केएल ठाकुर, आशीष शर्मा और भाजपा के दो विधायक विक्रम ठाकुर और त्रिलोक जम्वाल भी बताए गए हैं।

भाजपा हिमाचल प्रदेश में फ्लोर टेस्ट की मांग भी कर सकती है

गौरतलब है कि हिमाचल सरकार के स्पीकर ने छह विधायकों को क्रॉस वोटिंग के आरोप में अयोग्य घोषित कर सदस्यता रद्द किए जाने के बाद इन विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर न्याय के लिए दस्तक दी है। उन्हें बहुत राहत की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में फ्लोर टेस्ट की मांग भी कर सकती है। इसके चलते इन विधायकों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इस घटना के बाद 21 फरवरी से चंडीगढ़ में ठहरे हुए थे

गौरतलब है कि राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन विजय घोषित हुए थे। जबकि कांग्रेस के यह विधायक बजट मतदान में भी शामिल नहीं हुए हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर ने व्हिप के उल्लंघन के मामले में इन्हें अयोग्य घोषित किया है, जो इस घटना के बाद 21 फरवरी से चंडीगढ़ में ठहरे हुए थे। जिन्हें अब ऋषिकेश के निकट ताज होटल में ठहराया गया है, जहां उनकी सुरक्षा को चाक चौबंद रखा गया है। जिन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵